फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The death of a plumber due to electrocution in village Lali

गांव लाली में करंट लगने से पलंबर की मौत

Tue, 29 Jun 2021 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The death of a plumber due to electrocution in village Lali
गांव लाली में प्लंबर का कार्य करने वाले युवक हरबंस की सोमवार रात को पानी की मोटर ठीक करते वक्त करंट लग जाने से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर को हरबंस का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लाली गांव का रहने वाला 29 वर्षीय हरबंस प्लंबर का कार्य करता था। सोमवार रात पड़ोस के ही घर में पानी वाली मोटर खराब हो गई, जिस पर उन्होंने हरबंस को बुलाया। हरबंस ने मौके पर पहुंचकर जैसे ही पानी की मोटर को ठीक करने के लिए हाथ लगाया तो हरबंस को करंट का जबरदस्त झटका लगा। हरबंस करंट से दूर जा गिरा। साथ खड़े युवक ने तुरंत पानी की मोटर की बिजली वाली तार निकाल दी, लेकिन तब तक हरबंस की स्थिति काफी नाजुक हो चुकी थी। उसे तुरंत रतिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने हरबंस को मृत घोषित कर दिया। हरबंस का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व हुआ था। उसकी एक डेढ़ वर्ष की बेटी है। गांव लाली में शोक का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed