फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The cold wave and the minimum temperature dropped to 5 degrees Celsius

Fatehabad News: कड़ाके की ठंड और शीतलहर से न्यूनतम पारा 5 डिग्री

Wed, 07 Jan 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 07 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The cold wave and the minimum temperature dropped to 5 degrees Celsius
गांव मेहूवाला में सरसों की फसल पौधों की फलियाें पर जमा ओंस का पानी। संवाद
फतेहाबाद। जिले में मौसम के बदले मिजाज से कड़ाके की ठंड जारी है। बुधवार अलसुबह से ही चल रही शीतलहर के कारण पूरा दिन कड़ाके की ठंड रही। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के असर से ठंड में वृद्धि दर्ज हो रही है। जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वीरवार तक मौसम खुश्क रहने के आसार हैं। वहीं ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। दिनभर सूर्य बादलों की ओट से बाहर नहीं आए। 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया। इससे ठिठुरन और अधिक महसूस की गई। ठंड के चलते बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा और लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन


---

सरसों पर पाले का खतरा

सहायक विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि शुष्क ठंड और बारिश की कमी सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। तापमान इसी तरह गिरता रहा और बारिश नहीं हुई, तो सरसों की फसल पर पाला जमने की आशंका है। सरसों की फसल इस समय फूल और फलियों की अवस्था में है। पाला पड़ने से फलियां काली पड़ सकती हैं और दानों का विकास रुक सकता है। इससे सरसों की कुल पैदावार में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

रेलवे यातायात प्रभावित, यात्री परेशान

ठंड और कोहरे के असर से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। भट्टूकलां और जाखल में यात्रियों को परेशानी हुई। लंबी दूरी की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। कड़ाके की ठंड के बीच रेलवे प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं परेशानी हुई।

:: राज्य में मौसम वीरवार तक खुष्क रहने के आसार हैं। वातावरण में नमी होने से उत्तर व दक्षिणी हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर अलसुबह व देर रात्रि को गहरी धुंध रहने, परंतु पश्चिमी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध रहने की संभावना है। इससे हवाओं में बदलाव रहने तथा हल्की से मध्यम गति से शीत हवाएं चलने के आसार है, इससे तापमान में गिरावट संभावित है।


-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।

गांव मेहूवाला में सरसों की फसल पौधों की फलियाें पर जमा ओंस का पानी। संवाद

गांव मेहूवाला में सरसों की फसल पौधों की फलियाें पर जमा ओंस का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed