{"_id":"6287d51ad8b08f0a8f256e1f","slug":"the-board-will-conduct-random-checking-of-one-thousand-answer-sheets-fatehabad-news-hsr632209566","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-एक हजार उत्तर पुस्तिकाओं की बोर्ड करेगा रैंडम जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-एक हजार उत्तर पुस्तिकाओं की बोर्ड करेगा रैंडम जांच
विज्ञापन
फतेहाबाद का मॉडल संस्कृति स्कूल।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अब नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की भी रैंडम जांच करवाने जा रहा है। सरकारी और निजी स्कूलों में नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की बोर्ड जांच करेगा। जांच में अगर किसी उत्तर पुस्तिका की मार्किंग सही नहीं मिलती है तो संबंधित स्कूल को नोटिस जारी होंगे।
उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग के समय बोर्ड को गड़बड़ी की आशंका है। उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग स्कूलों ने अपने स्तर पर की थी। ऐसे में बोर्ड रैंडम जांच करके ये पता लगाएगा कि मार्किंग सही की गई है या नहीं या फिर विद्यार्थी को सीधा पास करने का प्रयास तो नहीं किया गया है। बता दें कि बोर्ड ने जिले से कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं की एक-एक हजार उत्तर पुस्तिकाएं मंगवाई है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों से अलग-अलग विषयों की एक-एक हजार उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी। ये उत्तर पुस्तिकाएं 27 मई तक बोर्ड में भेजनी है।
बोर्ड ने भेजे थे प्रश्नपत्र
कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षाएं आयोजित करवाने के लिए बोर्ड ने प्रश्नपत्र भेजे थे। ये प्रश्नपत्र सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में भेजे गए थे। स्कूलों ने अपने स्तर पर परीक्षा लेकर मार्किंग की थी। अब रैंडम जांच में बोर्ड पता लगाएगा कि स्कूलों ने मार्किंग के समय कहीं गड़बड़ी तो नहीं की है।
विज्ञापन
ये विद्यार्थी दे चुके नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षा
कक्षा विद्यार्थी परीक्षा दे चुके
नौवीं 9822
ग्यारहवीं 8713
इन खंडों से भेजी जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं
खंड कक्षा नौंवी कक्षा ग्यारहवीं
फतेहाबाद 315 260
टोहाना 170 180
रतिया 150 175
भूना 165 175
भट्टूकलां 150 160
जाखल 65 55
कोट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड हर साल कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं की रैंडम जांच करता है। इस जांच ये पता लगाया जाता है कि मार्किंग सही हुई है या नहीं। जिन स्कूलों ने मार्किंग सही नहीं की है, उन्हें नोटिस जारी किए जाते हैं।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी