फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The bill hit the young man in a collision, death

सांड़ ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मौत

Fri, 02 Oct 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
The bill hit the young man in a collision, death
शहर के हुडा सेक्टर में सद्भावना अस्पताल के सामने सांड़ ने वीरवार रात 11 बजे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। तभी सांड़ के सींग मारने से मोटरसाइकिल सवार युवक के सीने से आर-पार हो गया। गंभीर रूप से घायल काठमंडी निवासी रविशंकर को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शहर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक बीघड़ रोड स्थित काठमंडी निवासी 35 वर्षीय रविशंकर पुत्र गरीबदास रात को अपनी मां को लेने के लिए हुडा सेक्टर गया हुआ था। वहां जाने पर पता चला कि मां ऑटो में जा चुकी है। इसके बाद वह मोटरसाइकिल पर वापस अपने घर आ रहा था। हुडा सेक्टर में सद्भावना अस्पताल के सामने पहुंचा तो वहां पर खड़े सांड़ ने उसे टक्कर मार कर गिरा दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सांड़ का सींग रविशंकर की छाती में जा लगा और वह घायल होकर वहीं गिर गया। घायल को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डीजे का काम करता था युवक
मृतक के भाई पवन ने बताया कि रविशंकर शादीशुदा था और वह एक बेटी व दो बेटों का बाप था। दो साल पहले जवाहर चौक में एक डीजे की दुकान पर काम करता था। दुर्घटना होने के कारण पहले काम छूट गया और अब लॉकडाउन की वजह से काम नहीं मिल रहा था। रविशंकर की अचानक मौत से परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले एक साथ दो दोस्तों की हो चुकी है मौत
सिरसा रोड पर बीती 16 अगस्त की रात को हादसा हुआ था। मोटरसाइकिल सवार सांड़ से टकरा गया था। हादसे में दो दोस्तों की मौत हुई थी। वाल्मीकि चौक निवासी 25 वर्षीय राहुल तथा उसके दोस्त 20 वर्षीय गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी अमित की मौत हुई थी।

दावा-28 हजार पशु पकड़कर किया फतेहाबाद को स्ट्रे कैटल फ्री
पानीपत के पीपी कपूर ने पिछले दिनों प्रदेश के सभी जिलों से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत बेसहारा पशुओं के बारे में जानकारी मांगी थी। इसके तहत पशुपालन विभाग एवं डेयरी ने दावा किया है कि जिला फतेहाबाद में स्ट्रे कैटल फ्री अभियान पूरा कर लिया गया है। समीपवर्ती जिला होने के कारण राजस्थान और पंजाब से पशु आ रहे हैं, जिन्हें पकड़ा जा रहा है। एक अप्रैल 2017 से 13 जुलाई 2020 तक 28227 बेसहारा पशु पकड़े जा चुके हैं, जिन्हें जिला की 60 गौशालाओं और नंदीशाला में रखा गया है। पशुपालन विभाग ने यह भी दावा किया है कि 60 गौशाला और नंदीशाला में 34855 पशुओं को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed