फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The arrival of paddy in the market has started, with a decrease in yield of five quintals per acre.

Fatehabad News: मंडी में धान की आवक शुरू, पैदावार में पांच क्विंटल प्रति एकड़ की गिरावट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The arrival of paddy in the market has started, with a decrease in yield of five quintals per acre.
मंडी में धान की सफाई करते मजदूर। 
फतेहाबाद। जिले में अगेती धान की किस्म 1509 की कटाई शुरू हो गई है, जिससे अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। हालांकि इस बार अधिक बारिश और जलभराव के कारण धान की पैदावार में उल्लेखनीय कमी आई है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि पिछले साल जहां प्रति एकड़ 25 क्विंटल धान निकली थी, इस बार यह घटकर 15 से 20 क्विंटल रह गई है। जिले में करीब 90 एकड़ फसल जलभराव से पूरी तरह नष्ट हो चुकी है।
विज्ञापन


फतेहाबाद मंडी में बुधवार को धान लेकर पहुंचे किसान वीरसिंह, रामेश्वर, अभय, जगदीश और बलदेव सिंह ने बताया कि एक एकड़ फसल पर करीब 30 हजार की लागत आती है, जबकि वर्तमान में केवल 40 हजार की आमदनी हो रही है, जिससे मुनाफा बेहद सीमित रह गया है। किसानों ने मंडी में उचित मूल्य न मिलने पर भी निराशा जताई और सरकार से समर्थन मूल्य दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नहीं लगा रहे फसल का उचित भाव

पुरानी अनाज मंडी में धान की फसल बेचने पहुंचे किसानों ने बताया कि धान की किस्म 1509 अच्छी गुणवत्ता की धान किस्म है। लेकिन किसान इसको 3100 रुपये प्रति क्विंटल में बेचने को मजबूर है। जबकि दो वर्ष पहले 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक चुका है। किसान एक तरफ कम पैदावार से परेशान है वहीं कम भाव मिलने से फसलों का खर्च निकलना ही मुश्किल हो गया है।




मंडियों में खरीफ फसलों की आवक जारी है। निजी व्यापारी धान की फसल की खरीद कर रहे हैं। मंडी में किसानों के लिए खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। - यशपाल मेहता, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed