फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused confessed to killing Vijay during remand

Fatehabad News: आरोपियों ने रिमांड में कबूला विजय की हत्या करना

Tue, 26 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 26 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The accused confessed to killing Vijay during remand
भूना में पु​लिस  घटनास्थल पर पहुंचकर स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की मदद से पूरे सीन को रीक्रिएट कर
भूना। छात्र विजय कुमार हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान पकड़े गए आरोपियों विष्णु उर्फ बीके पारता व पवनजीत बैजलपुर ने कबूल किया है कि रंजिश उन्होंने स्कॉर्पियो से बाइक को टक्कर मारी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया था। डीएसपी नरसिंह बिश्नोई की देखरेख में फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम व स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्कॉर्पियो और बाइक की मदद से पूरे सीन को रीक्रिएट किया।
विज्ञापन

आरोपी विष्णु ने बताया कि 13 अगस्त को साहिल के साथ कहासुनी हुई थी, जिसमें उसके तीन दोस्त भी मौजूद थे। दोनों पक्षों में उस दिन ही एक-दूसरे को सबक सिखाने की धमकियां दी गई थीं। रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाइक सवार युवकों को रोकने का इशारा किया, लेकिन इसी दौरान उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, घायल साहिल ने आरोप लगाया कि इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता बैजलपुर निवासी राहुल नैन है। उसने 13 अगस्त की झड़प के दौरान लोहे का कड़ा सिर पर मारा और जान से मारने की धमकी दी थी। साहिल ने कहा कि विजय कुमार का उस झगड़े से कोई लेना-देना नहीं था, उसे जानबूझकर निशाना बनाया गया। विजय इस इस साजिश का शिकार हो गया।
----

एक्सीडेंट दिखाने की थी साजिश, हत्या के केस में फंसे आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने उकलाना के एक कार डीलर से स्कॉर्पियो गाड़ी किराए पर ली थी और ड्राइवर के रूप में नाढोड़ी गांव के युवक का आधार व ड्राइविंग लाइसेंस जमानत के तौर पर दिया गया था। आरोपियों ने घटना को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की, लेकिन साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने अब हत्या, हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को शिकंजे में लिया है।
----

परिजन नाराज, कार्रवाई पर उठाए सवाल

विजय के पिता महेंद्र सिंह वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई धीमी है और मुख्य आरोपी अब भी फरार है। वह विदेश भागने की फिराक में है। उन्होंने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

----

एसएचओ बोले, जल्द होंगे सभी आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने कहा कि यह वारदात आपसी रंजिश का नतीजा है। आरोपी रिमांड पर हैं और पूरे घटनाक्रम में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed