फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Temperature in the district increased by seven degrees in a week, electricity consumption doubled

Fatehabad News: जिले में एक सप्ताह में बढ़ा सात डिग्री तापमान, बिजली की खपत हुई दोगुनी

Wed, 11 Jun 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 11 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Temperature in the district increased by seven degrees in a week, electricity consumption doubled
फतेहाबाद के थाना रोड से गर्मी से बचाव के लिए कपड़े मुंह ढककर गुजरती महिलाएं। 
फतेहाबाद। जिले में लगातार गर्मी कहर बरपा रही है, जिससे पिछले एक सप्ताह में जिले का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ चुका है। गर्म व खुश्क हवाएं चलने से बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से लेकर शाम होने तक गर्म हवाओं के चलने से लोग परेशान है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बिजली उपकरणों का सहारा ले रहे हैं। जिससे जिले में दोगुना से अधिक बिजली की खपत बढ़ गई है। शहर के सामाजिक संस्थाओं के लोग राहगीरों के ठंडे शरबत की छबील लगा रहे हैं। अचानक से तापमान बढ़ने से फसलें प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

किसान फसलों की बार-बार सिंचाई करने में जुटे हुए हैं। वहीं धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों के सामने फसल को बचा पाना चुनौती बन गया है। बढ़ते तापमान से धान की फसल में हर रोज सिंचाई की आवश्यकता हो रही है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने से बढ़ी ठंडे पेय पदार्थों की मांग
गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इससे बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। इसको लेकर शहर के दुकानदार रोहताश, हरिश, जोनी, संंदीप और रामपाल आदि ने बताया कि इस बार बीच-बीच में बारिश होने से तापमान में गिरावट रही है, जिससे गर्मी का सीजन देरी से शुरू हो पाया है। हालांकि अभी उनकी बिक्री अच्छी चल रही है। इससे बेहतर मुनाफे की उम्मीद है।

बढ़ने लगी बिजली की खपत
तापमान में बढ़ोतरी होने से बिजली की खपत बढ़ने लगी है। पिछले एक सप्ताह में बिजली की खपत दोगुना हो चुकी है। मंगलवार काे जिले में करीब 89 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई है। बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहे हैं। इससे बार-बार बिजली के कट लग रहे हैं।
जिले में पिछले एक सप्ताह में हुई बिजली की खपत
बुधवार-43 लाख 19
वीरवार-50 लाख 05
शुक्रवार-59 लाख 40
शनिवार-67 लाख 82
रविवार- 76 लाख 68
सोमवार-82 लाख 51
मंगलवार-88 लाख 88
नोट : आंकड़ा यूनिट में है।

दोपहर के समय बाहर जाने से बचें
नागरिक अस्पताल में गर्मी के कारण ओपीडी भी बढ़ी है। उल्टी-दस्त के मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे समय में बचाव ही परहेज है। नागरिक दोपहर के समय बाहर जाने से बचें। तापमान अधिक होने की स्थिति में श्रमयुक्त कार्य न करें। इसके अलावा, शरीर में पानी की कमी करने वाले चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय जैसे पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। उच्च प्रोटीन युक्त व बासी भोजन न खाएं।

- डॉ.मनीष टुटेजा, विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल

राजस्थान की ओर से चल रही है पश्चिमी हवाओं के कारण जिले में पिछले कई दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। इससे अगले तीन दिनों तक और मौसम खुश्क रहेगा। परंतु 14 जून के बाद फिर से मौसम में बदलाव संभावित है। इससे जिले में बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है।
-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed