फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   teasing, case, police, fatehabad

छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए महिला और उसके पति से मारपीट

Fri, 16 Aug 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
teasing, case, police, fatehabad
टोहाना। शहर की एक महिला ने उससे छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों पर मुकदमा वापस लेने के लिए उसके पति व उससे मारपीट करने का आरोप लगाया है। शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वार्ड 22 निवासी नवीन शर्मा व काला शर्मा उससे व उसके पति से पुरानी रंजिश रखे हुए हैं। उसने बताया कि 1 मई 2015 को आरोपियों ने उसके घर में घुसकर छेड़खानी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ 191 नंबर मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि यह मुकदमा 452, 354 व 34 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था, जो अदालत में चल रहा है। उसने बताया कि रात लगभग साढ़े दस बजे उसका पति जैन समाधि अस्पताल से घर आया तो नवीन ने उसके पति को पीछे से पकड़ लिया। आरोपियों ने कहा कि तुमने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है, तुझे छोडे़ंगे नहीं। महिला के अनुसार आरोपियों का भाई काला उर्फ राममेहर भी आ गया। उसने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले तथा उसे कहा कि तुझे बाजार में बेइज्जत करेंगे। पीड़ित ने एक बार फिर शहर पुलिस को शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई है। शहर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed