{"_id":"68bb23f2f51af711aa0523fe","slug":"teachers-day-celebrated-by-honoring-teachers-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-139807-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गुरुओं को सम्मानित कर मनाया शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गुरुओं को सम्मानित कर मनाया शिक्षक दिवस
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला एडीआर सेंटर में शिक्षक सम्मान समारोह में उपस्थित सीजेएम गायत्री व अन्यस्त्रोत
फतेहाबाद। जिले में शुक्रवार को स्कूलों व महाविद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षक दिवस को लेकर कहीं पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाए गए तो कहीं पर रक्तदान शिविर लगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह जिला एडीआर केंद्र में आयोजित किया गया।
सीजेएम गायत्री ने शिक्षकों को बधाई दी और उनके द्वारा समाज को बेहतर बनाने में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। इस अवसर पर कानूनी साक्षरता कार्यक्रम के तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले लगभग 50 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के असली निर्माता होते हैं। शिक्षक इंसान के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं व बच्चों में अनुशासन, संस्कार, मेहनत और सही सोच का बीज बोते हैं।
इस दौरान जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश कुमार ने शिक्षा विभाग के अलावा सभी प्रकार के जो कार्य अध्यापकों द्वारा किए जाते हैं उनके लिए उन्हें अपने शब्दों से अभिप्रेरित किया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रोहताश ने जिला लीगल लिटरेसी कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्तर से राज्य स्तर तक कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं में जिले की उपलब्धियों के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जसवंत सिंह ने शिक्षकों से संबंधित कविता के रूप में अपनी प्रस्तुति दी। पैनल अधिवक्ता कमलेश वशिष्ठ ने शिक्षक दिवस पर एक पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी।
इधर, लायंस क्लब कुलां ने शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूल में जाकर शिक्षकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने शिक्षकों की सेवाओं की सराहना की और उनके योगदान को सराहा।
-
एमएम कॉलेज में कार्यक्रम में आयोजित
शिक्षक दिवस के अवसर पर एमएम कॉलेज में इतिहास विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर और युवा रेडक्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर राजकीय महाविद्यालय भूना के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार ज्याणी ने भाग लिया। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने की। कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र पाल सिंह, यूथ रेडक्रॉस कॉर्डिनेटर डॉ. मीनाक्षी कोहली, एनएसएस बॉयज यूनिट इंचार्ज डॉ. विकेश सेठी, गर्ल्ज यूनिट इंचार्ज प्रो. प्रतिभा मखीजा, एनसीसी बॉयज इंचार्ज ले. विनोद कुमार व गर्ल्ज इंचार्ज कैप्टन रजनी वर्मा ने किया।
-
स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया
शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरसीन में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लाजवंती गौरी और डॉक्टर सविता सोखी पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल सुनीता ने की। डॉ. गौरी ने सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के महत्व पर और दैनिक जीवनशैली में सुधार करने वाले आवश्यक बिंदुओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों से स्वास्थ्य संबंधी हाथों पर चर्चा की और उन्हें अच्छे खानपान पर ध्यान देने और योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए कुछ सवाल पूछे जिनका समाधान चिकित्सकों की टीम ने मौके पर ही किया। इस मौके पर कई विद्यार्थियों को खासकर लड़कियों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर उचित परामर्श दिया गया।
-
शिक्षक समाज के मार्गदर्शक
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक, विद्वान और देश के पूर्व राष्ट्रपति रहे हैं। उनका जीवन शिक्षा और संस्कारों को समर्पित रहा है। इस अवसर पर हमें शिक्षा के महत्व को समझते हुए शिक्षकों के योगदान का सम्मान करना चाहिए। जिले के सभी शिक्षकों से आह्वान है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवीन प्रयोग करें ताकि विद्यार्थी समय की चुनौतियों के अनुरूप तैयार हो सकें।
- मनदीप कौर, उपायुक्त, फतेहाबाद।