फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sweets sold in the open, officials did not come to investigate

खुले में खूब बिकीं मिठाइयां, जांच करने नहीं आए अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sweets sold in the open, officials did not come to investigate
फतेहाबाद में बस स्टैंड के पास लगी स्टॉल पर मिठाई खरीदते हुए लोग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और मिठाइयों की मांग भी बढ़ने लगी है। रक्षाबंधन पर्व पर दुकानों और स्टॉलों पर मिठाई खरीदने वालों की रविवार को दिनभर भीड़ रही। शहर में स्टॅालों पर भी खुले में खूब मिठाई बिकी। कहीं मिठाइयों को बिना ढके बेचा जा गया तो कहीं पर मिठाइयों के तैयार और खाने लायक रहने के स्टीकर नहीं लगाए गए। खुले में और बिना मापदंड बिक रही मिठाइयों पर रोक लगाने वाले अफसर गायब रहे। मिठाइयों को लेकर सैंपल लेना तो दूर दुकानदारों को हिदायत देने के लिए भी संबंधित विभागीय अधिकारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

बस स्टैंड के बाहर से लेकर बाजार में खूब बिकी खुले में मिठाइयां
शहर के बस स्टैंड के बाहर स्टॉल लगाकर मिठाइयां बेची गई। इसके अलावा हंस मार्केट, फव्वारा चौक, थाना रोड, जवाहर चौक, बीघड़ चौक और भट्टू रोड पर भी स्टॉल लगाकर खुले में मिठाइयां बेची गई।
विज्ञापन

नहीं दी निर्माण संबंधी जानकारी
मिठाइयां बेचने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दे रखी है कि मिठाई की ट्रे पर जानकारी दी होनी चाहिए कि ये कब तैयार हुई और खाने लायक कब तक रहेगी। लेकिन अधिकतर दुकानदारों ने मिठाइयों के बारे में ये जानकारी ट्रे पर नहीं लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार सीजन को लेकर विभाग गंभीर है। दुकानदारों को भी सख्त आदेश दे रखे हैं कि मापदंडों का पालन करें। विभाग की टीम समय-समय पर रेंडम सैंपल लेती रहती है।
- सुरेंद्र पूनिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed