फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   sunil death case two accuse arrest

सुनील हत्याकांड में दो आरोपी और धरे

Sun, 07 May 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sun, 07 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
जमालपुर के सुनील हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी टोहाना का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतीश और दमकौरा निवासी दीपू के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। टोहाना डीएसपी शमशेर दहिया ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। गौरतलब है कि गांव जमालपुर निवासी 22 वर्षीय सुनील की दस लोगों ने घर के सामने से अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर दस लोगों पर हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविवार को गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने ही सुनील की हत्या के बाद उसके शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर नहर में फेंका था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सुखबीर, गुरलाल सहित छह लोगों को पहले ही काबू कर लिया था तथा न्यायालय में पेश कर सुखबीर का चार दिन का रिमांड लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी सुखबीर से हत्या में प्रयोग किए गए लाठी-डंडे और स्कूटी बरामद कर ली थी। रविवार को पुलिस ने दो और आरोपी टोहाना निवासी सतीश व दमकौरा निवासी दीपू को भी काबू कर लिया। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बारे में डीएसपी शमशेर दहिया एवं एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक सुनील के परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, रविवार को सुनील के शव को कट्टे में डालकर नहर में फेंकने वाले आरोपी दमकौरा निवासी दीपू व टोहाना निवासी लक्ष्मण को भी काबू कर लिया है। बाकी आरोपियों को भी शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed