{"_id":"683b45c1447a122d6d0b8382","slug":"summer-vacation-starts-in-schools-from-today-someone-will-go-on-a-trip-to-the-mountains-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-134796-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्कूलों में आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश, एक जुलाई से खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्कूलों में आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश, एक जुलाई से खुलेंगे
Sat, 31 May 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 31 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की हंस कॉलोनी में मौसम सुहाना होने के बाद गली में मस्ती करते हुए बच्चेस्त्रोत जागर
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने तय शेड्यूल के अनुसार 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए हैं। एक माह बाद अब एक जुलाई से स्कूल खुलेंगे।
ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा से पहले शनिवार को राजकीय प्राइमरी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक मिलन (पीटीएम) समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों को दिए गए गृहकार्य के बारे में जानकारी दी।
अभिभावकों को शिक्षकों ने प्रेरित किया कि बच्चों को छुट्टियों के दौरान नाना-नानी के घर, ऐतिहासिक स्थल, पहाड़ों की सैर जरूर करवाएं, इससे उनका ज्ञान बढ़ता है। पीटीएम के दौरान सीआरपी मेला का भी आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों की मूल्यांकन रिपोर्ट पेश की गई।
इसके बाद विद्यार्थियों में अधिगम लक्ष्यों पर आधारित सहभागिता गतिविधियां आयोजित करवाई गई। बालवाटिका तीन से कक्षा एक के विद्यार्थियों के बीच अक्षरों के माध्यम से शब्द निर्माण करना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा कक्षा पहली से तीसरी के विद्यार्थियों के लिए शब्दों से सार्थक वाक्य बनाने के लिए गतिविधि करवाई गई। कक्षा दो से पांच के विद्यार्थियों के लिए एक-एक वाक्य को जोड़कर कहानी बनाने की गतिविधि करवाई गई।
जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी
कक्षा विद्यार्थी
पहली 4995
दूसरी 4786
तीसरी 4428
चौथी 6618
पांचवीं 8813
छठी 8848
सातवीं 8938
आठवीं 9593
नौवीं 10463
दसवीं 9000
-
धिड़ स्कूल में अंताक्षरी कार्यक्रम आयोजित
राजकीय प्राथमिक पाठशाला धिड में अध्यापक-अभिभावक संवाद बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच रणवीर सिंह ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन मुख्य शिक्षक सेवा सिंह व अध्यापक रामनिवास ने किया। इस बैठक में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान जो एफएलएन गृहकार्य किट जारी की गई और बच्चों को वितरित की गई। अभिभावकों को गृहकार्य के बारे में निर्देश दिए गए और उन्हें अपने बच्चों से करवाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में अध्यापक सतीश कुमार ने एफएलएन अंताक्षरी के तहत विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों का संचालन किया गया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षक सेवा सिंह, अध्यापक रामनिवास, सतीश कुमार, प्रधान बलजीत सिंह, सरपंच रणवीर सिंह, के अलावा काफी मात्रा में अभिभावकों व बच्चों ने भाग लिया।
-
स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गए हैं। अभिभावक-शिक्षक संवाद कार्यक्रम में जानकारियां साझा की गई है। अभिभावकों को गृहकार्य के बारे में जानकारी दी गई है।
- संगीता बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी