फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sultry heat tormented, rain did not occur despite possibility

Fatehabad News: उमस भरी गर्मी ने सताया, संभावना होने के बाद नहीं हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sultry heat tormented, rain did not occur despite possibility
फतेहाबाद। जिले में मौसम के परिवर्तनशील रहने के कारण वीरवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को सताया। वीरवार को जिले में सुबह से ही तेज धूप निकलने और हवा की गति कम होने के कारण उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार से जिले में बारिश की संभावना जताई रही थी। जिसके कारण जिलावासी दिनभर बारिश के होने का इंतजार करते रहे, मगर बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी दर्ज के साथ अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में कमी होने के कारण रातों को ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं दिन में उमस भरी के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। उमस भरी गर्मी के कारण लोगो को पंखे और कूलर गर्मी राहत नहीं दे पा रहे हैं। जिसके कारण लोग एसी का सहारा ले रहे हैं। वहीं तेज धूप के कारण दोपहर के समय में बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

एमएचयू कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभागाध्यक्ष मदनलाल खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 15 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। दक्षिण पश्चिमी मानसून की सक्रियता 11 जुलाई से फिर से बढ़ने की संभावना को देखते हुए ज्यादातर क्षेत्रों में 11 जुलाई देर रात से 13 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। परंतु 14 व 15 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी रहने की संभावना है जिससे उत्तरी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश तथा पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed