{"_id":"56da8f544f1c1b032d8b4592","slug":"suicide-news-man-suicide-news-fatehabad-suicide-haryana-suicide-hindi-news-haryana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर आए युवक ने फाइनेंसरों से तंग होकर की सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत पर आए युवक ने फाइनेंसरों से तंग होकर की सुसाइड
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Sat, 05 Mar 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
फतेहाबाद के भट्टूकलां में जमानत पर आए एक युवक ने फाइनेंसरों से तंग होकर फंदा लगा लिया। मामले में 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज। आदमपुर रोड पर युवक द्वारा सुसाइड करने के मामले में नया मोड़ आया है।
मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में इनेलो जिला प्रेस प्रवक्ता प्रमोद बजाज सहित सात लोगों को नामजद कर 15-20 अन्य लोगों पर पैसों के लेन-देन को लेकर तंग करने के आरोप लगे हैं। भट्टू पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर 20 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भट्टूकलां में आदमपुर रोड पर गांव किरढ़ान के 32 वर्षीय रोहताश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता हरद्वारी लाल ने पुलिस को बयान देकर आरोप लगाए कि उसके बेटे रोहताश का कैमरी निवासी शमशेर सिंह, देवेंद्र निवासी किरढ़ान, राकेश निवासी किरढ़ान, मुरारी मास्टर निवासी फतेहाबाद, अनिल निवासी शेखुपुर, प्रमोद बजाज फाइनेंसर निवासी फतेहाबाद, कुलदीप शर्मा के साथ पैसे का लेन-देन था। उक्त लोग 15 से 20 रुपये सैकड़ा के हिसाब से ब्याज वसूल रहे थे।
विज्ञापन
उसके बेटे ने ली गई राशि से अधिक राशि दे थी लेकिन उक्त लोग धमकियां दे रहे थे। मजबूर होकर उसने सुसाइड किया है। पुलिस ने मृतक रोहताश के पास सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें सात लोगों पर तंग करने के आरोप लगाए गए हैं। सुसाइड नोट में तंग करने वालों के नाम तथा 5 लोगों के मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। घटना के बाद से उक्त आरोपियों के मोबाइल स्विच ऑफ आ रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
क्या लिखा है सुसाइड नोट में
मैं रोहताश कुमार पुत्र हरद्वारी लाल वीपीओ किरढ़ान, फतेहाबाद अपने पूरे होश हवास में लिख रहा हूं कि मेरा कुछ लोगों से लेन-देन है लेकिन इन लोगों ने मेरे से रकम का ब्याज 10 रुपये से 20 रुपये सैकड़ा लिया है व मुझे परेशान किया। मैंने इन लोगों से जितना पैसा लिया उससे कई गुना ज्यादा दे चुका हूं। मैंने लोन लिया वो पैसे भी जबरदस्ती ले गए। फिर भी मेरे को दिन-रात धमकी दे रहे और मेरे परिवार को घर आकर धमकी दे रहे कहते कि उठाकर ले जाएंगे और मार देंगे। पैसे की मांग कर रहे। मेरे पास जो था मैंने इनको दे दिया।
अब लोगों को देने को मेरे पास कुछ भी नहीं। शमशेर 2-3 बार 15-20 आदमी लेकर घर आया धमकी दी और बदसलूकी की। इस हालात से मेरे साथ कोई हादसा होता ही तो ये लोग जिम्मेवार होंगे। मुझे इन लोगों ने मरने के लिए मजबूर कर रखा है। मेरे पास और कोई चारा नहीं है मरने के अलावा। इन लोगों ने जबरदस्ती खाली कागज पर साइन व चेक पर साइन करवा कर ले रखे हैं।
इन लोगों के नाम हैं शमशेर वीपीओ कैमरी, देवेन्द्र वीपीओ किरढ़ान, राकेश वीपीओ किरढ़ान, मुरारी मास्टर फतेहाबाद, अनिल सेखुपुर, प्रमोद बजाज फाइनेंसर फतेहाबाद, कुलदीप शर्मा। सुसाइड नोट में नीचे रोहताश ने अपने साइन किए हुए हैं। रोहताश पर भट्टू पुलिस ने अफीम तस्करी का मामला दर्ज किया था। रोहताश पर जेल से जमानत पर आया हुआ था।
रोहताश सुसाइड मामले में 7 नामजद व 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- ओपी नरवाल, पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद