फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   sucide case

36 घंटो बाद भी नहीं किया नोहर चंद गोयल का अंतिम संस्कार

Sat, 17 Oct 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
sucide case
नपा प्रधान के घर जाकर अंतिम संस्कार लिए परिजनों से अनुरोध करते डीएसपी। - फोटो : Fatehabad
जाखल मंडी नगर पालिका प्रधान सीमा गोयल के प्रतिनिधि व ससुर नोहरचंद गोयल की आत्महत्या के 36 घंटे बाद भी उनका अंतिम संस्कार नहीं हुआ। पोस्टमार्टम के बाद से उनका शव घर पर रखा है। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मौत के जिम्मेदारों को गिरफ्तार नहीं करती तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं, डीएसपी बिरम सिंह ने परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक नोकझोंक के बाद वह वापस लौट गए। इस मामले में पुलिस ने सात पार्षदों व उनके रिश्तेदारों समेत 14 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि शुक्रवार को नगर पालिका की प्रधान सीमा गोयल के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग थी। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के पूर्व सुबह 9 बजे सीमा गोयल के ससुर व उनके प्रतिनिधि नोहर चंद गोयल ने नगर पालिका कार्यालय में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गोयल ने अपने सुसाइड नोट में बहू सीमा गोयल को प्रधान बनाने की एवज में सात पार्षदों पर 1.5 करोड़ रुपये रिश्वत लेने व ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया। पत्र में गोयल ने पार्षद हरविंद्र सिंह, मोनिका गोयल व उनके पति अनिल कुमार, जेठ सतीश, कीर्ति गोयल उसके ससुर सीताराम गोयल, गोबिंदराम, स्वाति, विक्रम, विक्रम सैनी, विकास कुमार, अमित कुमार, नीटी बंसल उसके पति पुनीत बंसल को मौत का जिम्म्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन

जाखल थाना पुलिस ने गोयल के सुसाइड नोट व परिजनों के बयान के आधार पर आत्महत्या के लिए सभी सात पार्षदों व उनके रिश्तेदारों समेत 14 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। इसके बाद शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव मिलने के बाद परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़े रहे। गोयल के परिजनों ने प्रशासन को आरोपियों की गिरफ्तारी के शाम 4 बजे तक का समय दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई और न नोहर चंद्र का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका एवं नगर परिषद एसोसिएशन ने भी जताया एतराज
वहीं दूसरी ओर इस मामले में हरियाणा प्रदेश की नगर पालिका एवं नगर परिषद एसोसिएशन ने भी एतराज जताते हुए कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह प्रदेश स्तर पर इस मामले को सड़कों पर ले आएंगे। वह बड़ा फैसला लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रजनी विरमानी, उपाध्यक्ष संजय छपरिया, सचिव राकेश कुमार, निसिंग से शैलेंद्र चौहान, नीलोखेड़ी से सतनाम सिंह, गोहाना नगर परिषद से इंद्रजीत विरमानी, जींद से प्रतिनिधि जवाहर सैनी, फतेहाबाद से नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल, चीका से राजेश कुमार, हांसी से विनोद कुमार, महेंद्रगढ़ से सुरेंद्र बंटी, कलायत से शैलेंद्र प्रताप, असंध से दीपक छाबड़ा ने जाखल पहुंचकर इस घटना पर रोष जताया।

पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। -बिरम सिंह, डीएसपी, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed