फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students waiting to get the amount for two years after liking the cycle

साइकिल पसंद कर दो साल से राशि मिलने के इंतजार में विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Students waiting to get the amount for two years after liking the cycle
शिक्षा विभाग द्वारा अगस्त माह में लगाए गए मेले में साइकिल पसंद करते हुए छात्र, जिसकी राशि अभी तक न? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग सरकार की योजनाओं को सिरे चढ़ाने को लेकर लापरवाही बरतने में हमेशा सुर्खियों में रहा है। अब विभाग सरकारी स्कूल के छात्रों की साइकिल राशि दो साल से लटका कर बैठा है। विद्यार्थियों को अगस्त माह में साइकिलें पसंद करवाने के बावजूद अभी तक राशि नहीं दे पाया है। 1389 विद्यार्थियों की करीब 40 लाख रुपये की राशि शिक्षा विभाग ने रोक रखी है।
विज्ञापन

जिले के 660 छात्र तो ऐसे है जिन्हें 21 माह से साइकिल खरीदने के लिए राशि ही नहीं मिली है और 729 छात्र 9 माह से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विद्यार्थियों को साइकिल खरीदने के लिए दी जाने वाली राशि की फाइल निदेशालय में ही दबी हुई है। बता दें कि शिक्षा विभाग एससी जाति के विद्यार्थियों को साइकिल खरीदने के लिए देता है राशि, 40 लाख रुपये अब तक विद्यार्थियों को नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन

एससी छात्रों को शिक्षा विभाग देता है राशि
शिक्षा विभाग अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को साइकिल खरीदने के लिए राशि देता है। ऐसे छात्र जो कक्षा छठी, नौंवी और ग्यारहवीं में पढ़ रहे है और वह दो किलोमीटर दूर से पढ़ने के लिए आ रहे हैं। कक्षा छठी के विद्यार्थियों और जो पिछले साल कक्षा छठी में थे इन विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने अगस्त माह में मेला लगाया था, यहां पर बच्चों को साइकिलें पसंद करने के लिए बुलाया गया था। साइकिलें पसंद करने को भी चार माह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक राशि नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं समझिए कितने लाभार्थियों की बकाया है राशि
सत्र लाभार्थी छात्र
2020-21 660
2021-22 729
ये देनी है विद्यार्थियों को राशि
कुल लाभार्थी छात्र : 1389
कुल राशि: 40 लाख 71 हजार 800 रुपये
इस तरह देता है विभाग राशि
20 इंची साइकिल के लिए राशि : 2800 रुपये
22 इंची साइकिल के लिए राशि : 3000 रुपये
नौंवी और ग्यारहवीं के छात्रों को अब ऑनलाइन करना होगा आवेदन
कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं के छात्रों अब साइकिल राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहले इनके लिए शिक्षा विभाग मेला लगवाता था लेकिन इस बार इन्हें पोर्टल पर ही आवेदन करना होगा। अभी फिलहाल आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है।

कोट
साइकिल खरीदने के लिए विद्यार्थियों को राशि दी जानी है। इसके लिए डिमांड भेज रखी है। निदेशालय ने ही राशि जारी करनी है। उम्मीद है इसको लेकर जल्द राशि जारी हो जाएगी।
- अनीता सिंगला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed