फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Student doing VLDA course dies by hanging himself in room

वीएलडीए का कोर्स कर रहे छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Student doing VLDA course dies by hanging himself in room
रतिया। वीएलडीए का कोर्स कर रहे 20 वर्षीय छात्र अमन कुमार ने अनाजमंडी स्थित अपने कमरे में पंखे की हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र मूल रूप से कैथल के गांव पिडल का रहने वाला था। वह रतिया में अपने साथी छात्रों के साथ अनाजमंडी स्थित एक दुकान के ऊपर किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने इस मामले में मृतक अमन के चाचा लक्ष्मीचंद के बयानों पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई की है। मृतक के शव का पोस्ट मार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अमन निवासी गांव पिडल रतिया में वीएलडीए का कोर्स कर रहा था और अपने साथी छात्रों के साथ अनाजमंडी में एक दुकान के ऊपर बने कमरे में रह रहा था। शुक्रवार रात को उसके साथ खाना खाने के लिए गए थे, इसी दौरान अमन ने अपने कमरे में पंखे के हुक से कपड़े से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वापस आकर छात्रों ने देखा तो अमन का शव पंखे की हुक से लटका हुआ था। छात्रों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। डायल 112 की गाड़ी में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने इस बारे शहर पुलिस को अवगत करवाया। शहर पुलिस ने अमन के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी एएसआई राम निवास ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन करने के लिए सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छत पर किसी से फोन करके आया था बात
मृतक अमन के साथियों ने बताय कि शुक्रवार रात को अमन छत पर किसी से फोन पर बात करके आया था। इसके बाद से ही वह अपसेट लग रहा था। वह खाना खाने जा रहे थे तो उन्होंने अमन से भी खाने के लिए पूछा था, लेकिन उसने मना कर दिया। जब वह आए तो वह फंदे पर लटका हुआ था। साथियों के अनुसार, अमन पिछले चार-पांच दिनों से अपसेट दिखाई दे रहा था। वहीं जांच अधिकारी एएसआई रामनिवास ने बताया कि अमन के परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed