फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Status report sought from Additional Chief Secretary by December 18

Fatehabad News: एडिशनल चीफ सेक्रेटरी से 18 दिसंबर तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Sat, 23 Aug 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 23 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Status report sought from Additional Chief Secretary by December 18
भूना। दुर्गा ज्वेलर्स संचालक नरेश कुमार सोनी को क्रिकेट सट्टा बुकी केस में फंसाने और वसूली के आरोपों का मामला हाईकोर्ट में है। सीआईए फतेहाबाद के तत्कालीन इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज न होने के चलते हाईकोर्ट ने 22 अगस्त को सुनवाई के दौरान गृह विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी से 18 दिसंबर तक स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। पीड़ित नरेश ने बताया कि उन पर सट्टा चलाने का केस दर्ज किया गया। बाद में जब दुकान की डीवीआर मांगी गई तो वह टूटी हुई मिली। उन्होंने हजारों रुपये खर्च कर दिल्ली से रिकॉर्ड निकलवाया, जिसमें पुलिस की कहानी झूठी साबित हुई। पुलिस शिकायत प्राधिकरण ने भी सबूतों के आधार पर तत्कालीन सीआईए इंस्पेक्टर सहित आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

डीएसपी से लेकर डीजीपी तक की गई शिकायतों का भी कोई असर नहीं हुआ। 18 जुलाई 2023 को नरेश सोनी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 7 अप्रैल 2025 को फतेहाबाद के ज्युडीशियल मजिस्ट्रेट ने सबूतों और बहस के आधार पर यह केस खारिज कर दिया। इसके बावजूद पुलिस ने ऊपरी अदालत में फैसले को चुनौती दे रखी है। फिलहाल मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में अब 18 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed