{"_id":"5e56b66f8ebc3ef3db31928d","slug":"staff-nurse-sleeping-child-fell-from-bed-in-nursery-hospital-fatehabad-fatehabad-news-rtk5442748147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोती रही स्टाफ नर्स, नर्सरी में बेड से नीचे गिरा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोती रही स्टाफ नर्स, नर्सरी में बेड से नीचे गिरा बच्चा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की नर्सरी
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में नर्सरी की स्टेपडाउन यूनिट में दाखिल बच्चा बेड से नीचे गिर गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंची। आरोप है कि इस दौरान स्टाफ नर्स सोई हुई थी और बच्चा नीचे गिरा हुआ था। नींद में सो रही नर्स को जगाया। हालांकि बच्चे की हालत ठीक है। मामले को लेकर परिजनों ने सुबह रोष जताया और अधिकारियों को शिकायत दी। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं स्टाफ नर्स का कहना है कि बच्चे को वजन करने के लिए नीचे मशीन पर लिटाया गया था, आरोप गलत हैं।
गांव खानमोहम्मद निवासी करण ने बताया उसकी पत्नी रीतू ने 15 फरवरी को बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे का वजन कम था और उसे पीलिया था। इसके बाद अपने बच्चे को लेकर नागरिक अस्पताल में आ गए और नर्सरी में दाखिल करवाया था। सोमवार को बच्चे की हालत में सुधार होने पर उसे नर्सरी की स्टेपडाउन यूनिट में रखा गया। बुधवार अलसुबह वार्ड से बच्चे के रोने की आवाज आई। जिसके बाद उसकी पत्नी रीतू अंदर गई तो बच्चा नीचे गिरा हुआ था। देखकर वह हैरान रह गई। उसके बाद वहां पर तैनात नर्स को जगाया और बच्चे का ट्रीटमेंट करवाया।
वर्जन
सुबह हम 6 बजे बच्चे का वजन करते हैं। नीचे मशीन पर रखकर वजन किया जाता है। वजन करने के लिए मशीन पर लिटाया था। बच्चा एनपीओ पर था और इस वजह से रो रहा था। आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
- परमजीत कौर, स्टाफ नर्स, नर्सरी
वर्जन
मेरे पास शिकायत आई थी, रात्रि को जब स्टाफ नर्स थी वह सुबह चली गई है। इस वजह से मेरी बात नहीं हुई। मैंने नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। मामला गंभीर है।
- डॉ. आरसी गोयल, शिशु रोग विशेषज्ञ, नर्सरी इंचार्ज