फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   sport, Vishwajit became jila Kumar and Manish became jila Kesari, fatehabad

विश्वजीत जिला कुमार तो मनीष बने जिला केसरी

Thu, 27 Feb 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
sport, Vishwajit became jila Kumar and Manish became jila Kesari, fatehabad
जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा कुमार व केसरी दंगल प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। भोड़ियाखेड़ा खेल स्टेडियम में दो दिन से चल रही जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा कुमार और केसरी दंगल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। इसमें कुश्ती केंद्र, निजी अखाड़े, कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र एवं शिक्षण संस्थाओं के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अखाड़ा में जिला कुमार प्रतियोगिता में कुम्हारिया से विश्वजीत ने प्रथम तथा भूना से सुखविंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जिला केसरी प्रतियोगिता में भूना के मनीष कुमार व भोड़ियाखेड़ा के हरविंद्र उप विजेता रहे। इसके अलावा महिलाओं की जिला केसरी प्रतियोगिताओं में भोड़ियाखेड़ा से आरजू तथा जिला कुमारी प्रतियोगिता में दौलतपुर की वर्षा ने प्रथम व दहमान से ज्योति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में अनेक प्रकार की परेशानियां और तनाव है। खेलकूद हमें इन परेशानियों, तनावों एवं चिंताओं से मुक्त कर देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राजेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि उपायुक्त रविप्रकाश गुप्ता का स्वागत किया और पहलवानों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि जिला केसरी दंगल प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 7100 रुपये, द्वितीय विजेता को 5100 तथा जिला कुमार दंगल प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 5100 रुपये व द्वितीय विजेता को 3100 रुपये को इनाम के रूप में पुरस्कार दिए जाते है। इसके अलावा भी विभिन्न भार वर्ग में प्रतियोगिताएं करवाई गई और विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रशिक्षक ओमप्रकाश, सूबेसिंह, सुंदरलाल, अनिल कुमार, रमेश मलिक, विष्णु दास, गजेंद्र नैन, कुमारी कुषुम रानी, सुरेश कुमार, उप अधीक्षक राजेंद्र सिंह, रामकुमार, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed