फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sonali Phogat should not have lost her temper : MP

सोनाली फौगाट को आपा नहीं खोना चाहिए थाः सांसद

Tue, 09 Jun 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sonali Phogat should not have lost her temper : MP
बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट व मार्केट कमेटी सचिव के बीच हुए विवाद पर सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि इस मामले की जांच भाजपा संगठन कर रहा है और जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां तक उनका खुद का विचार है अगर मार्केट कमेटी सचिव ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है तो उसे कानून के जरिये सबक सिखाना चाहिए था और ऐसे सार्वजनिक रूप से आपा खोने से बचना चाहिए था। सांसद सुनीता दुग्गल लॉकडाउन शुरू होने से अभी तक सिरसा संसदीय क्षेत्र से नदारद रहने के बाद जिला भाजपा कार्यालय पहुंची थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग को वेंटिलेटरों की घोषणा कर दी थी और साथ ही साथ सारा पैसा भी रिलीज करवा दिया था इसके बावजूद भी दो माह तक वेंटिलेटर्स अभी तक क्यों नहीं पहुंचे, इसको लेकर वो अधिकारियों से जवाब तलबी करेंगी। उन्होंने ये भी आश्वासन दिया कि वो प्रयास करेंगी कि भट्टू रेलवे स्टेशन पर एक पार्किंग का इंतजाम कर दिया जाए और साथ ही ट्रेन के टाइमिंग से मैच करती रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी जाए। इस अवसर पर फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, रतिया के विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा और जिला अध्यक्ष वेद फुला मौजूद रहे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा से बनी केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को जमीनी स्तर पर लोगों को बताएंगे। इसके लिए पार्टी ने 7 जून से 14 जून तक का कार्यभार सौंपा है। उन्होंने बताया कि कोटा से हिसार तक चलने वाली ट्रेन का विस्तार अब सिरसा तक कर दिया है जिससे यहां के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री बलदेव ग्रोहा, रमेश मेहता, जगदीश शर्मा, शम्मी धींगड़ा, कंवल चौधरी, चंद सरदाना, बनवारी लाल गहलोत, इंद्र गावड़ी, अवतार मोंगा, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश शर्मा, विजय गोयल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed