फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   solid waste management plant, tender, one company, minicipal council, fatehabad

चौथी बार लटका कचरा प्रबंधन प्लांट का निर्माण, एक ही कंपनी ने किया आवेदन

Thu, 21 Nov 2019 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
solid waste management plant, tender, one company, minicipal council, fatehabad
फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। भूना स्थित कचरा प्रबंधन प्लांट के निर्माण का मामला एक बार फिर अधर में लटकता नजर आ रहा है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से प्लांट के लिए मांगे गए टेंडर में एक बार फिर एक ही कंपनी ने आवेदन किया है। किसी प्रकार के आरोपों से बचने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने टेंडर खोलने की बजाए सरकार से मार्गदर्शन मांग लिया है कि क्या नप प्रशासन को एक ही आवेदन के बावजूद टेंडर खोलना चाहिए या एक बार फिर से टेंडर प्रक्रिया को खारिज कर दिया जाए।
विज्ञापन

आपको बता दें कि पिछले चार सालों में ये चौथी बार है जब कचरा प्रबंधन प्लांट के लिए एक ही कंपनी ने आवेदन किया है। पिछली बार तो इस कंपनी को टेंडर अलाट भी कर दिया गया था, लेकिन वर्क आर्डर जारी करने से ऐन पहले सरकार ने पूरी टेंडर प्रक्रिया को ही खारिज कर दिया था। नप सूत्रों की मानें तो इस बार भी दिल्ली की एमएसडबल्यू सॉल्यूशन कंपनी ने ही आवेदन किया है जिसका टेंडर पिछली बार खारिज किया गया था।
विज्ञापन

पिछले पांच साल में चार बार लगा है टेंडर, हर बार एक ही कंपनी ने किया आवेदन
लगभग साढ़े पांच साल पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भूना में कचरा प्रबंधन प्लांट बनाने का एलान किया था। इसके बाद तकरीबन दो साल तक ये प्लांट सरकारी कागजों में ही घूमता रहा। इसके बाद इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई। लेकिन जितने बार भी टेंडर लगाए गए, हर बार दिल्ली की एमएसडबल्यू सॉल्यूशन कंपनी ने ही इसके लिए अपना आवेदन किया। फरवरी 2019 के आखिरी सप्ताह में दूसरी कंपनी न आने के चलते इस टेंडर को हर बार आवेदन करने वाली एमएसडबल्यू सॉल्यूशन कंपनी को ही सौंप दिया गया। माना जा रहा था कि बहुत जल्द इस कंपनी को वर्क परमिट अलाट कर दिया जाएगा। लेकिन इससे पहले ही सरकार की ओर से इस टेंडर को खारिज करने का निर्देश आ गया। एक बार फिर से एक ही कंपनी के आवेदन के चलते फिर से टेंडर प्रक्रिया पर रद्द होने की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूना प्लांट में बननी है कंपोस्ट खाद, किसानों को बेचा जाना था प्रस्तावित
फरवरी में जिस एमएसडबल्यू सॉल्यूशन कंपनी को भूना कचरा प्रबंधन प्लांट के निर्माण का टेंडर मिला था, उसी कंपनी ने कचरा प्रबंधन प्लांट के निर्माण के साथ शहर से कचरा कलेक्शन की भी बिड दी थी। इस प्लांट में फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, जाखल, भट्टू और उकलाना सहित 6 शहरों से इकट्ठा होने वाले कचरे का प्रबंधन किया जाना था। जिला प्रशासन के अनुसार इस कचरा प्रबंधन प्लांट में रोजाना डेढ़ सौ से दो सौ टन कचरे का निष्पादन होना प्रस्तावित है। इस बिड के अनुसार कचरा प्रबंधन प्लांट के निर्माण के बाद इसी कंपनी को शहर से कचरा उठाने का काम करना था। इस काम के लिए उसने 3204 रुपये प्रति टन की बोली दी थी। चूंकि अब मुख्य टेंडर ही खारिज कर दिया गया है तो जाहिर है कि खाद बनाने का टेंडर भी रद्द माना जाएगा। इसके लिए भी दोबारा प्रक्रिया शुरू होगी।

वर्जन
भूना में प्रस्तावित कचरा प्रबंधन प्लांट के लिए निर्धारित समय तक एक ही कंपनी ने आवेदन किया है। ऐसे में उच्चाधिकारियों से इस संदर्भ में मार्गदर्शन मांगा गया है। विभाग के अधिकारियों से दिशा-निर्देश के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed