{"_id":"621278f06693e54c1e58b512","slug":"so-after-the-end-of-the-session-bicycles-will-be-available-students-will-like-in-the-fair-fatehabad-news-hsr624817696","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो सत्र बीतने के बाद मिलेंगी साइकिल, मेले में पसंद करेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो सत्र बीतने के बाद मिलेंगी साइकिल, मेले में पसंद करेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा का सत्र बीतने वाला है और विभाग को अब साइकिल पसंद करने के लिए मेला लगाने की याद आई है। शिक्षा विभाग कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को जिला स्तर पर मेले का आयोजन कर रहा है। मेला फतेहाबाद सीनियर मॉडल स्कूल में लगाया जा रहा है। इसमें साइकिल विक्रेता प्रदर्शनी लगाएंगे। इस मेले में छात्रों को साइकिल पसंद करनी होगी। साइकिल पसंद करने के बाद शिक्षा विभाग निदेशालय से डिमांड करेगा।
राशि आने के बाद ही विभाग भुगतान करेगा। जब तक शिक्षा विभाग बजट जारी करेगा तब तक विद्यार्थी दूसरी कक्षा में जा चुका होगा। जबकि शिक्षा का सत्र शुरू हुए 10 माह हो चुके हैं। मेले में लड़कियों को 20 इंच और लड़कों को 22 इंच साइकिल पसंद करनी होगी। जिला स्तर के लगने वाले साइकिल मेले में छात्र पसंद करेंगे। साइकिल पसंद करने के बाद शिक्षा विभाग बजट की डिमांड करेगा। छात्र जो साइकिल पसंद करेगा उसकी अधिकतम राशि लड़कों को 3300 रुपये और लड़कियों को 3100 रुपये मिलेगी। अगर इससे ज्यादा राशि की साइकिल है तो छात्र को भुगतान करना होगा।
कोट
शिक्षा विभाग की तरफ से अनुसूचित जाति श्रेणी के विद्यार्थियों को साइकिल दी जाती है, उन छात्रों को साइकिल मिलती है जो दो किलोमीटर दूर से आते है। इसको लेकर मेला लगाया जा रहा है। इस मेले में छात्र साइकिलें पसंद कर सकेंगे।
विज्ञापन
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी