{"_id":"68b344b92840ea3bb409f671","slug":"sixth-accused-arrested-in-scorpio-collision-case-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-139491-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्कॉर्पियो से टक्कर मारने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्कॉर्पियो से टक्कर मारने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार
Sun, 31 Aug 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
भूना। न्यू बस स्टैंड के गेट के पास 19 अगस्त को स्कॉर्पियो से बाइक सवारों को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने छठे आरोपी नाढ़ोडी निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि यह हादसा एक सुनियोजित हत्या का हिस्सा था। इसके तहत अब तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अमित कुमार ने स्कॉर्पियो को खुद चालक के रूप में किराये पर लिया था। उसने अपना ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड की काॅपी को कार डीलर को आईडी प्रूफ के रूप में जमा किया था। आरोपी ने बताया कि पवनजीत बैजलपुर, विष्णु उर्फ बीके पारता, सूर्यकांत, और अजय कुमार ने उसे स्कॉर्पियो किराये पर लेकर आने के तैयार किया था।
वे सब वैष्णो देवी जाने के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहते थे। अमित ने कहा कि उसे कॉलेज में पहले से किसी लड़ाई-झगड़े की जानकारी नहीं थी। आरोपी ने बताया कि स्कॉर्पियो से बाइक को टक्कर मारने के बाद शुगर मिल के पास गाड़ी छोड़ दी और पैदल सिंथला गांव की ओर भाग गए थे। थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि विजय कुमार की हत्या और हत्या प्रयास मामले में छठे आरोपी अमित को गिरफ्तार किया गया है।