फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Six corona infected including four women who came to OPD

ओपीडी में आईं चार महिलाओं समेत छह कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Six corona infected including four women who came to OPD
फतेहाबाद के फ्लू क्लीनिक में जांच करवाते लोग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण एक बार फिर से दस्तक दे रहा है। शुक्रवार को जिले में कोरोना के छह नए केस मिले है। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ओपीडी में आए मरीजों की जांच की गई तो उसमें छह कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के पुलिस लाइन निवासी 30 वर्षीय कर्मचारी, फतेहाबाद के अनाजमंडी निवासी 24 वर्षीय युवक, गांव खाराखेड़ी निवासी 36 वर्षीय महिला, गांव भिरड़ाना निवासी 35 वर्षीय महिला, गांव बीराबदी निवासी 36 वर्षीय महिला और फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी 25 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली है।
विज्ञापन

ईएनटी ओपीडी में आए चार मरीज मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग ओपीडी में आने वाले मरीजों के कोरोना सैंपल ले रहा है। रैपिड एंटीजन टेस्ट से कोरोना जांच की जाती है। शुक्रवार को ईएनटी ओपीडी में आए मरीजों में से चार मरीज, महिला रोग विशेषज्ञ ओपीडी के एक और मेडिसिन ओपीडी का भी एक मरीज संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति
अब तक लिए गए सैंपल : 405518
कोरोना संक्रमित मिले : 20033
स्वस्थ हुए : 19524
संक्रमितों की हुई मौत : 501
कोरोना के एक्टिव केस : 8
कोट
जिले में कोरोना के 6 नए केस मिले हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिले है। टीम ने सभी को होम आइसोलेट कर दिया है।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed