फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Show cause notice issued to contractor

Fatehabad News: नगरपालिका ने ठेकेदार को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Wed, 21 Aug 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 21 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to contractor
रतिया में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद घरों से कचरा लेने पहुंची गाड़ी। 
रतिया। घरों से कचरा उठाने का टेंडर लेने वाले नगरपालिका के ठेकेदार ने कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं दिया है। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम ने ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद नगरपालिका सचिव ने ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कचरा न उठाने पर ठेकेदार को जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। नगरपालिका की कड़ी कार्रवाई को देखते हुए ठेकेदार रतिया पहुंचा और कर्मचारियों को जल्द वेतन देने का आश्वासन दिया। तभी पांच दिन बाद कर्मचारियों ने शहर से कचरा उठाने शुरू किया।
विज्ञापन

ठेकेदार ने तीन महीने से 24 कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है। वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने पिछले कुछ दिनों से शहर से कचरा उठाना बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। इस कारण शहर के गली मोहल्ले में कचरे के ढेर लग गए। मंगलवार को एसडीएम जगदीश चंद्र ने नगरपालिका अधिकारियों को टेंडर की शर्तें पूरी न करने पर ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार शिवम का कहना है कि नगरपालिका ने उन्हें पिछले किए गए काम का भुगतान नहीं किया है, जिस कारण कर्मचारियों को वह वेतन देने में असमर्थ हैं। अब जल्द ही कर्मचारियों का वेतन दे दिया जाएगा और काम शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed