फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   shot Truck driver dead

ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या

Tue, 23 Sep 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 23 Sep 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
आपसी विवाद के चलते टोहाना में देर रात्रि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


गुस्साए परिजनों, ट्रक यूनियन, कैंटर और गांव बलियाला के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह 8 बजे शव को कैंटर मे रखकर टोहाना  के हिसार-चंडीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा लेकिन परिजन नहीं माने और जाम लगाए रखा।

इस पर टोहाना के तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। जाम के कारण रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीबन 4 घंटे तक रहे इस जाम को टोहाना के एसडीएम डॉ. जेके अभीर और डीएसपी हेडक्वार्टर विजय जाखड़ के आश्वासन के बाद खोला गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पुत्र जगत राम रविवार रात को रेलवे रोड पर स्थित प्लेटी से माल लोड कर रहा था। इसी दौरान उसकी चार लोगों से किसी बात पर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि उन लोगों ने पहले तो एक हवाई फायर किया और उसके बाद एक गोली सुरेंद्र की बांई टांग पर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे सुरेंद्र खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। सूचना लिते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और वह घायल सुरेंद्र को टोहाना के सामान्य अस्पताल में ले गए, जहां से उसे गंभीर सिटी मैक्स अस्पताल में ले जाया गया।

जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनाें को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने विनोद पुत्र प्रकाश, दीपू पुत्र प्रकाश, पार्षद एवं कैंटर यूनियन के प्रधान कारमेश गर्ग के पुत्र छोटू और एक अन्य के खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जाम लगाने के दौरान मृतक सुरेंद्र के भाई जकसीर ने बताया कि रविवार रात को उसके भाई को कुछ लोगों ने गोली मार दी। इस मामले में कोई गिरफ्तारी न होने के कारण जाम लगाया गया है।

जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी वह जाम नहीं खोलेंगे। जकसीर ने कहा कि हमलावर विकास, विनोद और उसका भाई छोटू, ड्राइवर सहित 4 लोग थे मगर अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।


वहीं जाम खुलवाने पहुंचे तहसीलदार ने उन्हें बताया कि पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तब जाकर जाम खुलवासा जा सका।

तीन आरोपी गिरफ्तार
जाम खुलवाने मौके पर पहुंचे तहसीलदार हरिओम बिश्नोई ने कहा कि आपसी विवाद के चलते देर रात्रि गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर जिसे जल्द ही पकड़ कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed