फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sewer line collapses on Hisar-Sirsa road, creating a 5-foot deep crater

Fatehabad News: हिसार-सिरसा सड़क पर सीवर लाइन धंसी, बना 5 फीट गड्ढा

Thu, 19 Feb 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sewer line collapses on Hisar-Sirsa road, creating a 5-foot deep crater
शहर के हिसार-सिरसा रोड के किनारे धंसी सीवरजे लाइन से बना गड्ढा। संवाद
फतेहाबाद। शहर के मुख्य मार्ग हिसार-सिरसा रोड पर वीरवार सुबह अचानक सड़क धंसने की घटना हुई। गिल्लाखेड़ा खेड़ा भवन के पास सड़क किनारे जमीन धंसने के कारण लगभग 5 फीट गहरा गड्ढा बन गया।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजू, धर्मवीर, पटेल, लीलूराम और मनोज ने बताया कि सुबह भारी लोहे का सामान गुजरते समय सड़क धंसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के नीचे से गुजर रही सीवरेज लाइन लंबे समय से लीक हो रही थी। लगातार रिसाव के कारण मिट्टी खोखली हो गई और ऊपरी सतह भार सहन न कर पाई, जिससे जमीन धंस गई। स्थानीय लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन


--

जल्द मरम्मत की मांग

हिसार-सिरसा रोड के दुकानदारों का कहना है कि विभाग को कई बार सीवर लाइन लीकेज की शिकायत दी गई थी, लेकिन अधिकारियों ने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया। अब इस बड़े गड्ढे के कारण आसपास की इमारतों की नींव पर भी खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने मांग की है कि सीवरेज लाइन की तुरंत मरम्मत की जाए। पूरे मार्ग पर अन्य संभावित लीकेज पॉइंटस की जांच हो। गड्ढे को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

बारिश के दौरान होत है जलभराव

हिसार- सिरसा रोड पर बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनती है। इस दौरान अगर सीवर की लाइन धंस जाती तो हादसा हो सकता था। पिछले कई दिनों से यहां से हल्की धंसी और सीलन नजर आ रही थी। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

--------------

:: धंसी हुई सीवर लाइन को जल्द ठीक किया जाएगा। ज्यादा दिनों तक लगातार सीलन रहने से गड्ढा बन जाता है। इस बारे में कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

-सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed