फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Severe thunderstorm wreaks havoc in Fatehabad, Broken trees fell on road, rail traffic Sirsa-Bathinda affected

फतेहाबाद में तेज आंधी का कहर: टूटे पेड़ सड़क पर गिरे, रेल यातायात हुआ प्रभावित, सिरसा-बठिंडा ट्रेन को किया रद

Thu, 18 May 2023 09:13 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 May 2023 09:13 AM IST
सार

फतेहाबाद में रात के समय आए तेज तुफान का कहर देखने को मिला है।  कई क्षेत्रों में पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। वहीं, आंधी के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Severe thunderstorm wreaks havoc in Fatehabad, Broken trees fell on road, rail traffic Sirsa-Bathinda affected
आंधी के कारण पेड़ टूट कर सड़क पर गिरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में रात 12 बजे के बाद आए तेज अंधड़ से कई क्षेत्रों में पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। भट्टू से फतेहाबाद की मुख्य सड़क पर भी कई जगह पेड़ गिर गए। इससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। इस कारण सुबह सुबह गंतव्य की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। शहरी क्षेत्र में 5 घंटे के बाद बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी। ग्रामीण क्षेत्रों में तो पोल टूटने के कारण सुबह 8 बजे तक भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। वहीं, बीघड़ रोड पर नगर परिषद के बनाए गए डंपिंग पॉइंट पर कल से लगी आग रात को और भड़क गई। भयंकर धुआं उठने से आसपास के किसानों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन


बारिश के कारण गर्मी से मिली थोड़ी राहत
अंदर के बाद बारिश भी आई। बारिश के बाद गर्मी से बेहाल हो चुके जनजीवन को थोड़ी राहत मिली है। सुबह के समय ठंडी हवा भी चली। वीरवार सुबह अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, वही वीरवार सुबह 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


टूटे पेड़ों की जानकारी वन विभाग को दी
भट्टू से ड्यूटी पर आ रहे स्वास्थ्य कर्मी गोपाल ने बताया कि भट्टू से फतेहाबाद के रास्ते में कई जगह पर टूटे हुए हैं। मुख्य रास्तों से ग्रामीणों की मदद से इन पेड़ों को हटाया गया है ताकि रास्ता बाधित न हो। टूटे पेड़ों की जानकारी वन विभाग को भी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
बिजली निगम के एक्सईएन संदीप मेहता ने बताया कि सभी सब डिवीजन से बिजली के पोल टूटने व अन्य नुकसान की जानकारी ली जा रही है। लाइन स्टाफ सभी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटा हुआ

रेल यातायात भी हुआ प्रभावित, सिरसा-बठिंडा ट्रेन को किया रद्द

हनुमानगढ़-बठिंडा रेलखंड के मध्य तेज हवाएं चलने व ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इस कारण गाड़ी संख्या 04784 सिरसा-बठिंडा स्पेशल रेल सेवा को आज 18 मई को रद्द कर दिया गया है।

इन रेलगाड़ियों के मार्ग को किया गया है परिवर्तित 
गाड़ी संख्या 14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली रेल को आज श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने पर परिवर्तित मार्ग वाया बठिंडा-जाखल-रोहतक-भिवानी होकर संचालित किया जाएगा। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14732 बठिंडा-दिल्ली रेल सेवा को बठिंडा से प्रस्थान करने पर परिवर्तित मार्ग वाया बठिंडा-जाखल-रोहतक होकर संचालित किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04084 हिसार-जींद स्पेशल रेल सेवा भी हिसार से प्रस्थान करने पर परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-जाखल होकर संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed