{"_id":"68b726fd2fd72f74de0f76e0","slug":"seven-trains-arrived-late-at-bhattu-kalani-station-passengers-are-distressed-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-139666-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भट्टू कलां स्टेशन पर सात ट्रेनें देरी से पहुंचीं, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भट्टू कलां स्टेशन पर सात ट्रेनें देरी से पहुंचीं, यात्री परेशान
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को कुल सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समय पर ट्रेनें न पहुंचने के कारण कई यात्रियों को बसों से सफर करना पड़ा, जबकि दूरदराज के गंतव्यों के लिए यात्रा कर रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विशेष रूप से हिसार से सिरसा जाने वाली ट्रेनें लेट हुईं, जिससे सिरसा से आगे बठिंडा, गंगानगर आदि स्थानों की यात्रा कर रहे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। भट्टू कलां स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में सुमन, सीताराम, सोमनाथ और मुकेश ने बताया कि उन्हें बठिंडा जाना था, लेकिन ट्रेन के विलंब से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। मुकेश ने बताया कि वह पारिवारिक शोक में शामिल होने जा रहे थे, पर ट्रेन लेट होने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाए।
देरी से पहुंचाने वाली ट्रेनें
14729 रेवाड़ी–फाजिल्का एक्सप्रेस – लगभग 1 घंटा विलंब
12555 गोरखधाम एक्सप्रेस – लगभग 1 घंटा विलंब
19813 कोटा–सिरसा एक्सप्रेस – लगभग 30 मिनट विलंब
54782 रेवाड़ी–बठिंडा एक्सप्रेस – लगभग 45 मिनट विलंब
14734 जयपुर–बठिंडा एक्सप्रेस – लगभग 30 मिनट विलंब
14030 श्रीगंगानगर एक्सप्रेस – लगभग 1 घंटा विलंब
12556 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सिरसा से हिसार) – लगभग 1 घंटा विलंब