फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven goats found dead under suspicious circumstances

Fatehabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में सात बकरियां मिलीं मृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Seven goats found dead under suspicious circumstances
जाखल। जाखल के वार्ड नंबर पांच के बाड़े में सात बकरियां संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिली हैं। पशुपालक ने पुलिस और पशु पालक विभाग को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि फिलहाल बकरियों की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जबकि बकरी मालिक ने किसी अज्ञात पर उसकी बकरियों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वार्ड नं 5 निवासी बकरी पालक ज्ञानचंद ने बताया कि वह कई वर्षों से बकरी पालन करता है। उसके पास 22 बकरी और उसके बच्चे हैं। शनिवार शाम को बकरियों को चारा खिलाने के बाद शाम करीब 7 बजे बाड़े में बांध दिया था। रात करीब एक बजे वह बाड़े में गया तो सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन सुबह जब वह दूध निकालने गया तो देखा कि कई बकरियों की हालत बिगड़ी हुई थी और दो मर चुकी थीं। वह बकरियों को उठाकर खुले मैदान में लेकर आया और पशु चिकित्सक को बुलाकर दवा खिलाया,लेकिन कुछ ही समय में उसकी पांच और बकरियों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed