फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Servey done by drone

सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने महमदकी में किया ड्रोन सर्वे

Sat, 19 Dec 2020 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Servey done by drone
प्रदेश सरकार द्वारा गांव में लाल डोरे की जमीन का सर्वे करने के आदेशों के बाद आज सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ गांव महमदकी में लाल डोरे की जमीन का ड्रोन के माध्यम से सर्वे किया और उसकी रिपोर्ट बनाकर जयपुर भेज दिया। जब गांव में ड्रोन द्वारा सर्वे किया जा रहा था तो उस समय ड्रोन को उड़ता हुआ देखने के लिए गांव वासी काफी संख्या में इकट्ठे भी हो गए थे। सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी उमेद सिंह ग्राम सचिव रविंद्र गौड़ रेवेन्यू पटवारी सरपंच राजेंद्र कुमार तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। ग्राम सचिव रविंद्र गौड़ ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न गांव में लाल डोरे की जमीन की निशानदेही करवाई जा रही है जिसके तहत सर्वे आफ इंडिया के अधिकारियों के साथ लेकर ड्रोन के माध्यम से गांव में लाल डोरे की जमीन की निशानदेही करवा कर उनका मैप बनवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त मैप बनने के माध्यम से लाल डोरे की जमीन के मालिक अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवा सकेंगे, जिसके बाद वह खुद इसका उपयोग कर सकेंगे उन्होंने बताया कि जो जमीन लाल डोरे की ग्राम पंचायत के अंतर्गत आती है उसके दस्तावेज ग्राम पंचायत के नाम करवाए जाएंगे उन्होंने बताया कि सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा ड्रोन के माध्यम से की गई निशानदेही की रिपोर्ट जयपुर भेज कर वहां से पूरे गांव के लाल डोरे की जमीन के मैप बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed