{"_id":"6138fac38ebc3eb34c7e5c94","slug":"sero-survey-samples-will-be-taken-for-1600-people-to-detect-antibodies-fatehabad-news-hsr611150882","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरो सर्वे : एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए 1600 लोगों के लिए जाएंगे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरो सर्वे : एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए 1600 लोगों के लिए जाएंगे सैंपल
विज्ञापन
फतेहाबाद में सीरो सर्वे के दौरान सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सीरो सर्वे शुरू करवा दिया है। इसमें जिला फतेहाबाद को भी शामिल किया गया है। कितने लोगों को कोरोना होकर ठीक हो चुका, कोरोना संक्रमित हुए लोगों में एंटीबॉडीज बने या नहीं, वैक्सीन लगवाने के बाद कितने में लोगों में एंटीबॉडी बन चुके हैं। ये सब पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 60 फीसदी ग्रामीण क्षेत्र तथा 40 फीसदी शहरी क्षेत्र में रैंडम सैंपल लेगा।
जिले में सीरो सर्वे के लिए 1600 सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 40 टीमें लगाई गई है। जिले में दो बार पहले सीरो सर्वे हो चुका है। पहली सीरो सर्वे में 3 फीसदी तथा दूसरे सीरे सर्वे में 12 फीसदी पॉजिटिव रेट रहा था। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में करीब 40 टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों में एएनएम और आशा वर्कर व अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। ये टीमें अपने क्षेत्र में रेंडम ब्लड सैंपल लेंगी। इन सैंपलों को जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल लैब में भेजा। लैब में जांच करके पता लगाया जाएगा कि कोरोना संक्रमित होने के कितने दिनों बाद एंटीबॉडी बनी या नहीं बनी। वैक्सीन लगवाने के बाद कितने लोगों को एंटीबॉडी बनी है। इसके अलावा ऐसे लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे जो कोरोना संक्रमित नहीं हुए और उनके शरीर में एंटीबॉडी बनी है। इससे यह पता लगेगा कि कोरोना संक्रमित होकर कितने लोग अपने आप ठीक हो गए।
पहला सीरो सर्वे ग्रामीण
कुल सैंपल : 507
संक्रमित मिले : 15
पॉजिटिव रेट : 3 फीसदी
पहला सीरो सर्वे शहरी
कुल सैंपल : 353
संक्रमित मिले : 13
पॉजिटिव रेट : 3.70 फीसदी
दूसरा सीरो सर्वे ग्रामीण
कुल सैंपल : 453
संक्रमित मिले : 37
पॉजिटिव रेट : 8 फीसदी
दूसरा सीरो सर्वे शहरी
कुल सैंपल : 303
संक्रमित मिले : 55
पॉजिटिव रेट : 18 फीसदी
पिछले दो सर्वे में ये निकलकर आया था सामने
पहले सर्वे में सैंपल लिए गए : 860
कोरोना संक्रमित होकर ठीक हुए : 3 फीसदी
दूसरे सर्वे में सैंपल लिए : 756
कोरोना संक्रमित होकर ठीक हुए : 12 फीसदी
जिले में अब तक 17829 लोग संक्रमित मिले
जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग 297856 सैंपल ले चुका है। इसमें 17829 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 484 लोग जान गवां चुके हैं। राहत की बात यह है कि 17344 लोग स्वस्थ हो गए हैं। बुधवार को जिले में 1245 सैंपल लिए गए। चौथे दिन लगातार कोई संक्रमित नहीं मिला है। जिले में अभी एक ही एक्टिव केस है।
विज्ञापन
कोट
जिले में सीरो सर्वे शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में रेंडम सैंपल लेंगी। सैंपलो को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। सीरो सर्वे में पता लगाया जाएगा कि कितने लोगों में एंटीबॉडी बन चुकी है।
- वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।