फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SEPO found absent, notice issued and reply sought

Fatehabad News: एसईपीओ मिलीं गैरहाजिर, नोटिस दे जवाब मांगा

Tue, 16 Sep 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
SEPO found absent, notice issued and reply sought
बीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण करते हुए एसडीएम आकाश शर्मा। सूचना विभाग।
टोहाना। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय का मंगलवार को एसडीएम आकाश शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसईपीओ माया गोदारा कार्यालय से अनुपस्थित मिलीं। इस पर एसडीएम ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


एसडीएम ने निरीक्षण के समय कार्यालय की वीडियोग्राफी भी अपने कब्जे में ली है। उन्होंने पाया कि एसईपीओ न केवल कार्यालय से अनुपस्थित रहीं, बल्कि हाल ही में हुई बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव राहत कार्यों में भी शामिल नहीं हुईं। इसके अलावा एसईपीओ के अगस्त माह के हाजिरी कॉलम भी कई जगह खाली मिले हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, वह अब तक आयोजित समाधान शिविर में भी अनुपस्थित रहीं हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आकाश शर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे समय पर कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें और आमजन के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि फील्ड विजिट करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी अपने भ्रमण का विवरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें।

बीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण करते हुए एसडीएम आकाश शर्मा। सूचना विभाग।

बीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण करते हुए एसडीएम आकाश शर्मा। सूचना विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed