{"_id":"5f80a1008ebc3e9bd5061dc0","slug":"selected-for-tohana-hospital-award-fatehabad-news-rtk577517756","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल टोहाना, सीएचसी भट्टू और जाखल कायाकल्प अवॉर्ड के लिए चयनित, फतेहाबाद फिर पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल टोहाना, सीएचसी भट्टू और जाखल कायाकल्प अवॉर्ड के लिए चयनित, फतेहाबाद फिर पिछड़ा
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , भट्टू।
- फोटो : Fatehabad
स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प स्कीम के तहत नागरिक अस्पताल टोहाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टू और जाखल को अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए शुरू की गई स्कीम के तहत टोहाना के नागरिक अस्पताल और सामुदायिक अस्पताल भट्टू और जाखल ने 70 फीसदी स्कोर हासिल किया है। अब इन स्वास्थ्य केंद्रों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक लाख रुपये का अवॉर्ड दिया जाएगा। अगर 100 फीसदी स्कोर हासिल करते तो इन्हें 15 लाख रुपये का पुरस्कार मिलता लेकिन जिला नागरिक अस्पताल फतेहाबाद कायाकल्प स्कीम में एक बार फिर से पिछड़ गया है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद 70 फीसदी तक अंक हासिल नहीं कर पाया है।
मरीजों का लिया जाता है फीडबैक : स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कायाकल्प स्कीम जारी की गई है। इसके तहत नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड, परिसर, शौचालयों की साफ सफाई, बिल्डिंग की हालत, पार्किंग सुविधा, जच्चा-बच्चा को मिलने वाली सुविधा, ओपीडी में मरीजों को दी जाने वाली सुविधा का निरीक्षण करके अंक दिए जाते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों से भी फीडबैक लिया जाता है। इसके तहत स्कोर जारी होता है। बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण प्रबंध को प्राथमिकता दी जाती है।
जाखल को तीसरी और भट्टू को दूसरी बार मिला अवॉर्ड : सबसे अहम बात यह है कि कायाकल्प अवार्ड जाखल को तीसरी बार मिला है। पहले दो बार जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अवार्ड मिल चुका है। इसके अलावा भट्टूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पिछले साल भी कायाकल्प अवार्ड मिल चुका है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल टोहाना को पहली बार अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
कायाकल्प स्कीम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां को अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। हमारा प्रयास प्रदेश में पहली रेंक लेने का रहेगा।
- डॉ.सुजाता बंसल, एसएमओ, भट्टूकलां।