फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SBI chief manager blackmailed in Sonipat, duped of four lakh rupees on pretext of obscene video call

Sonipat: एसबीआई के मुख्य प्रबंधक को किया ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो कॉल का झांसा देकर ठगे चार लाख रुपये

Fri, 25 Aug 2023 02:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 25 Aug 2023 02:54 PM IST
सार

सोनीपत में अश्लील वीडियो का झांसा देकर रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कहा कि आपका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होगा, जिससे बदनामी हो जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
SBI chief manager blackmailed in Sonipat, duped of four lakh rupees on pretext of obscene video call
सोनीपत पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के सेक्टर-12 के रहने वाले भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मुख्य प्रबंधक को ब्लैकमेल कर 4.16 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। मुख्य प्रबंधक के पास पहले अश्लील वीडियो कॉल की गई और फिर खुद को दिल्ली पुलिस का एसआई बता मामला सुलटाने के नाम पर वीडियो डिलीट कराने का दबाव डाला गया। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड नहीं करने का झांसा देकर रुपये मांगे गए। रुपये देने के बाद भी ठग जब उनसे फिर से दो लाख रुपये देने की मांग करने लगे तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
सोनीपत में सेक्टर-12 में निवासी पीडि़त ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक कॉर्पोरेट सेंटर जयपुर में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास 21 अगस्त को रात साढ़े आठ एक अश्लील वीडियो कॉल आई थी। जिसे उन्होंने डिलीट कर दिया। उसके बाद 22 अगस्त को उनके पास कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का सब इंस्पेक्टर ऋषि कुमार शुक्ला बताया। उसने कहा कि आपके पास रात को एक वीडियो आई थी। जिस पर उन्होंने उसे बताया कि वीडियो को उन्होंने डिलीट कर दिया था। कॉल करने वाले ने उन्हें कहा कि उन्होंने आपका रिकॉर्ड खंगाल लिया है।
विज्ञापन


आप बुजुर्ग और समझदार हैं। अब आपका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होगा, जिससे बदनामी हो जाएगी। खुद को एसआई बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि वीडियो को आपका परिवार, बच्चे देखेंगे तो क्या कहेंगे। वह आपको एक मोबाइल नंबर भेज रहे हैं। उस नंबर पर कॉल कर अपना वीडियो डिलीट करा लेना। वीडियो अपलोड होने में केवल 40 मिनट का ही समय बचा है। बैंक मैनेजर का कहना है कि उन्होंने जब दिए गए नंबर पर कॉल किया तो वहां से इसकी जुर्माना राशि 70 हजार रुपये मांगी गई। उन्होंने 70 हजार रुपये उनके दिए खाते में जमा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फिर से उन्हें कॉल आई और वह कहने लगे कि यह वीडियो तब डिलीट होगा जब सिक्योरिटी राशि जमा करा दी जाएगी। उन्हें झांसा दिया गया कि सिक्योरिटी राशि वापस कर दी जाएगी। जिसके बाद उन्हें किसी गोविंद वर्मा का खाता दिया गया। वह एचडीएफसी बैंक का था। उन्होंने उसमें 1,35,500 रुपये जमा करा दिए। उसके बाद खुद को एसआई बताकर कॉल करने वाले ऋषि कुमार शुक्ला ने उन्हें धमकी देकर उनसे 2.11 लाख रुपये और जमा करा लिए।

उसने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वह परेशान जिसके चलते उन्होंने रुपये दिए थे। उसके बाद फिर से उन पर 2 लाख रुपये देने का दबाव बनाया जाने लगा। वह पहले ही 4,16,500 रुपये दे चुके थे। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सेवानिवृत्त फौजी के घर से डबल बैरल गन व छह हजार रुपये ले गए चोर

सोनीपत के गांव रसोई स्थित सेवानिवृत्त फौजी के घर से चोर उनकी डबल बैरल गन और छह हजार रुपये चोरी कर ले गए। वह रात को प्लॉट में किराए के लिए बनाए कमरों में जाकर सो गए थे। सुबह उठकर वह घर पहुंचे तो चोरी का पता लगा। उन्होंने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुबह उठकर आने के बाद चोरी का लगा पता, कुंडली थाना में दर्ज कराया मुकदमा
गांव रसोई निवासी रणधीर सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह फौज से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने अपने गांव में प्लॉट के अंदर किराए के लिए कमरे बना रखे हैं। वह रात को अपने घर से जाकर किराए के लिए बनाई गई कॉलोनी में जाकर सो गए। वह सुबह उठकर जब अपने पर घर पहुंचे तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था।

उन्होंने जांच की तो घर के अंदर से उनकी 12 बोर की डबल बैरल गन और छह हजार रुपये की नकदी चोरी मिली। उन्होंने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर उन्होंने कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed