फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sanjay picked up hockey stick at the age of 10, now he will hone his talent in Kurukshetra

Fatehabad News: संजय ने 10 की उम्र में थामी हॉकी अब कुरुक्षेत्र साई में निखारेगा प्रतिभा

Sun, 30 Mar 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 30 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sanjay picked up hockey stick at the age of 10, now he will hone his talent in Kurukshetra
हॉकी ​खिलाड़ी संजय ट्रॉफी के साथ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव बैजलपुर निवासी संजय ने मात्र 10 वर्ष की उम्र से ही हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। संजय को हॉकी खेलने की प्रेरणा अपनी बड़ी बहन सावी ओला से मिली। सावी फिलहाल हॉकी की नेशनल टीम में खेल रही हैं।
उसी की प्रेरणा से संजय ने हॉकी में अपने खेल को निखारते हुए नेशलन जूनियर पंजाब में तीसरा स्थान और लखनऊ में केडीसी सिंह बाबू की याद में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ कई अन्य हॉकी खेल प्रतियोगिताओं में संजय पदक जीत चुका है। संजय ने हॉकी खेल का प्रशिक्षण रणबीर राणा से प्राप्त किया है। पंजाब के लुधियाना में आयोजित मोहाली की टीम खेलते हुए नेशलन जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रर्दशन किया है।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि अच्छे खेल की बदौलत हाल ही में उसका चयन कुरुक्षेत्र साई में हुआ है। वहां पर उसे हॉकी की बारीकियों से अवगत करवाते हुए खेल में पारंगत किया जाएगा। वहां पर उसे हर तरह की सुविधा मिलेगी जिससे वह अपने खेल की प्रणाली में और सुधार ला सके। अपने खेल के साथ-साथ वह 10वीं कक्षा की पढ़ाई भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय की बहन सावी भी है अच्छी हॉकी खिलाड़ी
संजय की बहन सावी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुकी है। सावी ने अब तक 8 राष्ट्रीय स्तर की और राज्यस्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है।




--------

गांव में 200 से अधिक खिलाड़ी कर रहे अभ्यास

गांव बैजलपुर के सरपंच हेमंत ने बताया कि गांव में 200 से अधिक लड़के-लड़कियां हॉकी खेल में नियमित रूप से सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि इन खिलाड़ियों में से कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed