फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sanitation workers strike

सफाई कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, चरमराई सफाई व्यवस्था

Mon, 05 Oct 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers strike
अनाज मंडी भट्टूकलां में सफाई कर्मचारियों को वेतन न मिलने के विरोध स्वरूप सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी। जिसके चलते अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। जगह जगह कूड़े के ढेर पड़े रहे। अनाज मंडी में कूड़ा उठाने के लिए ठेकेदार को ठेका दिया हुआ है। ठेकेदार के कर्मचारियों को पिछले दो माह का वेतन न मिलने के रोष स्वरूप हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल पर गए कर्मचारी पायल, राजेश, मधु, सनीता, सुभाष और जमना ने बताया कि ठेकेदार जिले सिंह ने उन्हें अगस्त व सितंबर माह का वेतन अभी नहीं दिया है जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। बार बार ठेकेदार को कहने के बावजूद भी दो माह का वेतन नहीं मिल रहा था। जिस पर उन्होंने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जब तक उनका वेतन नहीं दिया जाता वे कार्य पर नहीं लौटेंगे। इस बारे में ठेकेदार जिले सिंह ने बताया कि कर्मचारी बेवजह ही दबाव बनाने के लिए हड़ताल कर रहे है। उनके एक माह का वेतन अभी मार्केट कमेटी ने उसके खाते में डाला है और दूसरे माह का वेतन अभी नहीं डाला गया है। वेतन जल्द ही दे दिया जाएगा। वहीं इस बारे में मार्केट कमेटी सचिव दिलावर सिंह ने बताया कि मार्केट कमेटी ने ठेकेदार को पेमेंट कर दी है। यदि ठेकेदार वेतन नहीं देता है तो कर्मचारियों के खाते में सीधी पेमेंट भी कर दी जाएगी। इसके अलावा हमारे नियमित सफाई कर्मचारी भी सफाई करने में लगे हुए है। सफाई को लेकर कोई दिक्कत नही रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed