फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   rule 144 started , officers ready for any action, fatehabad, harayana

आंदोलन पर प्रशासन मुस्तैद, धारा 144 लागू

Fri, 03 Jun 2016 12:24 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 03 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
rule 144 started , officers ready for any action, fatehabad, harayana
कमिशनर और डीसी ने अधिकारियों संग की बैठक - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 हिसार मंडल के आयुक्त राजीव रंजन ने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट और जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पांच जून के संभावित आंदोलन के मद्देनजर जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखें। जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती बरतें। कानून व्यवस्था किसी भी सूरत में भंग नहीं होनी चाहिए। वे बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में जिलाधिकारियों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की बैठक ले रहे थे।
   - हर गतिविधि पर रखें नजर
आयुक्त ने कहा कि जिला में कहीं भी रेल और सड़क मार्ग बाधित न होेने दें और संपत्ति की भी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करें। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट से कहा कि वे अपने-अपने इलाके में निगरानी रखें और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखें। उन्होंने कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ में पुलिस विभाग सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती करें। हर गतिविधि की जानकारी आला अधिकारियों को देते रहें। पुलिस और प्रशासन आपस में तालमेल रखें। इस दौरान अनेक अफवाहें भी फैल सकती हैं। उन अफवाहों पर तुरंत एक्शन लें और अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन

- होगी वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी
    आयुक्त रंजन ने कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने इलाके में हर गतिविधि की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी भी करवाएं, जहां मीटिंग की जा रही है, उसकी रिकॉर्डिंग करना सुनिश्चित करें। आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि वे अपना मुख्यालय न छोड़ें और उच्च अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में रहें। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अवैध हथियार रखने वालों, तस्करी तथा लूटपाट करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करें। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वे फायर बिग्रेड सहित अन्य आवश्यक उपकरणों का भी उचित प्रबंध करें। सभी अधिकारी किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अपने को अपडेट रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खुले में पेट्रोल बेचने पर रोक
    उपायुक्त एनके सोलंकी ने कहा कि जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रशासन मुस्तैद है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप डीलरों को आदेश दिए हैं कि वे सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित रखें और किसी भी व्यक्ति को केन, बोतल और खुले में पेट्रोल न दें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएफएससी को आदेश दिए कि वे इस बारे कड़ी निगरानी रखें और हर गतिविधि की खबर प्रशासन को दें।

प्रत्येक ब्लॉक में पुलिस की एक-एक कंपनी
    उपायुक्त एनके सोलंकी ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात की गई है। एक एसएसबी की कंपनी भी जिला में मंगवाई गई है। इसके अलावा टोहाना, भट्ट, भूना और फतेहाबाद में एक-एक कंपनी तैनात की गई है। जिला की सीमा पर विशेष निगरानी की जा रही है और अनेक स्थानों पर नाकेबंदी भी की गई है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आंदोलन के दौरान कोई भी पेड़-पौधे काटता है, तो उनके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट 24 घंटे तैनात रहेंगे, इसके लिए दो शिफ्टों में कार्य किया जाएगा।

-भड़काऊ भाषण देने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई
    पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने कहा कि जिला में आंदोलन के दौरान कोई भड़काऊ भाषण और भ्रमित करने वाली सूचना को फैलाएगा, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हर हालत में यातायात को सुचारू रूप से चले, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जीटी रोड, हाइवे, रेलवे ट्रैक आदि किसी भी सूरत में बंद नहीं होने दिए जाएंगे।
        इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, कर्नल चंद्रा शेखर सिंह, एएसपी गंगा राम पुनिया, एसडीएम टोहाना सतीश कुमार, डीए आरके कुकरेजा, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, सभी खंडों के बीडीपीओ, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


02एफटीबीपी01:  संभावित आंदोलन के मद्देनजर जिला में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की बैठक लेते हिसार मंडल आयुक्त राजीव रंजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed