फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   RTPCR sampling will start again after 67 days, will not have to go to Hisar and Rohtak

आरटीपीसीआर सैंपलिंग 67 दिनों बाद फिर होगी शुरू, नहीं जाना होगा हिसार और रोहतक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
RTPCR sampling will start again after 67 days, will not have to go to Hisar and Rohtak
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोविड के हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने के आदेश जारी होने के बाद आरटीपीसीआर सैंपलिंग एक बार फिर से शुरू होने की उम्मीद जग गई है। स्वास्थ्य विभाग सोमवार से जिले में आरटीपीसीआर सैंपल लेना शुरू करेगा और जांच के लिए बड़ोपल की लैब में भेजा जाएगा। यहां भी लैब 63 दिनों से बंद है। कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत रखा जाएगा। इसको लेकर आज से कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तरफ से मंजूरी मिलते ही सोमवार से विभाग आरपीसीआर सैंपल शुरू कर देगा। सब कुछ ठीकठाक रहा तो 67 दिनों बाद जिले में आरटीपीसीआर सैंपलिंग एक बार फिर से शुरू हो जाएगी। फिलहाल सैंपलिंग बंद होने से लोगों को हिसार और रोहतक जाना पड़ रहा है। जिले में पहले रोजाना करीब 550 से 600 सैंपल लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

बड़ोपल लैब शुरू नहीं हुई तो सिरसा भेजने के आदेश जारी
आरटीपीसीआर सैंपलिंग शुरू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के पास इनके जांच को लेकर अब दो विकल्प खुल गए है। अगर किन्हीं कारणों से गांव बड़ोपल की आरटीपीसीआर लैब शुरू नहीं होती है तो सिरसा भी भेजे जा सकते है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर और अधिकारियों की ज्वाइनिंग पर पेच फंसा
कोविड कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत रखा जाएगा। लेकिन इसमें ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों को ही रखा जा सकता है। लेकिन डॉक्टर और अधिकारियों की ज्वाइनिंग पर पेच फंसा हुआ है। कोविड के तहत मेडिकल ऑफिसर भी रखे गए थे और दो पीएचएम भी है। लेकिन इनकी ज्वाइनिंग हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नहीं हो सकती है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से मार्ग दर्शन मांगा है।

जिले में कोरोना की अब तक की स्थिति
कुल सैंपल लिए गए : 405297
कोरोना संक्रमित मिले : 20027
कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए : 19524
कोरोना संक्रमितों की मौत : 501
जिले में एक्टिव केस : 2
कोट
कोरोना के आरटीपीसीआर सैंपल जिले में सोमवार से शुरू कर दिए जाएंगे। लैब भी शुरू करने की उम्मीद है। शुक्रवार को कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। मंजूरी मिलते ही सोमवार से आरटीपीसीआर सैंपलिंग शुरू कर दी जाएगी।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed