{"_id":"624b3010482ec471ef68d0fc","slug":"rtpcr-sample-closed-only-rapid-antigen-will-be-there-in-emergency-fatehabad-news-hsr628308545","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीपीसीआर सैंपल बंद, इमरजेंसी में रैपिड एंटीजन ही होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीपीसीआर सैंपल बंद, इमरजेंसी में रैपिड एंटीजन ही होंगे
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बंद पड़ा फ्लू क्लीनिक।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए कोविड कर्मचारियों को हटाने के बाद व्यवस्था बिगड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में आरटीपीसीआर सैंपल बंद कर दिए गए हैं। आरटीपीसीआर सैंपल की जांच नहीं हो पा रही थी। गांव बड़ोपल की लैब बंद होने के बाद दूसरे जिलों ने भी सैंपल लेने से मना कर दिया है।
अस्पताल में अब सिर्फ इमरजेंसी में ही रैपिड एंटीजन सैंपल लिए जाएंगे। कोविड कर्मचारियों को हटाने से टीकाकरण का काम भी प्रभावित हो गया है। कर्मचारी ही कोरोना टीकाकरण कर रहे थे। फील्ड में टीकाकरण नहीं हो पा रहा है वहीं सेंटरों पर टीकाकरण के लिए एमपीएचडब्ल्यू और एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में कोरोना संक्रमित एक नया केस मिला है। भट्टू क्षेत्र में एक महिला संक्रमित मिली है। कोविड कर्मचारियों की ट्रेस करने में ड्यूटी लगी थी लेकिन कर्मचारी हटाने से संक्रमित केस ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं।
हटाए गए कोविड कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए पहुंचे लघु सचिवालय
स्वास्थ्य विभाग में कोविड-19 एनएचएम में अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों ने सेवा बहाली की मांग को लेकर सोमवार को शहर में सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले किए गए इस प्रदर्शन का नेतृत्व कोविड एनएचएम आउटसोर्सिंग प्रभारी प्रदीप गोदारा ने किया। इन कर्मचारियों के आंदोलन को आम आदमी पार्टी ने भी अपना समर्थन किया। आप नेता लक्ष्य गर्ग ने जहां धरना स्थल पर जाकर इन कर्मचारियों को समर्थन दिया और सरकार से इन कर्मचारियों को तुरंत बहाल करने की मांग की वहीं आप नेता सुरजीत मेडल प्रदर्शन में भी शामिल हुए। कर्मचारी नागरिक अस्पताल के बाहर धरना स्थल से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और नगराधीश को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर उनके अनुबंध को रिनुवल करने की मांग की।
विज्ञापन
कोट
आरटीपीसीआर लैब बंद होने के कारण सैंपल बंद कर दिए गए है, क्यों कि उनकी जांच नहीं हो पा रही है। इमरजेंसी में सिर्फ रैपिड एंटीजन ही सैंपल लिए जा रहे हैं। एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है उसे ट्रेस किया जा रहा है।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन