{"_id":"6532b67d99ee4ef04a0213b7","slug":"rs-2-lakh-49-thousand-withdrawn-from-farmers-kcc-account-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-7276-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसान के केसीसी खाते से निकले 2 लाख 49 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसान के केसीसी खाते से निकले 2 लाख 49 हजार रुपये
विज्ञापन
कॉपी में एंट्री हुई तो हुआ खुलासा, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
फतेहाबाद। गांव बुआन निवासी किसान के किसान क्रेडिट कार्ड बैंक खाते से किसी ने 2 लाख 49 हजार 993 रुपये निकाल लिए। किसान ने जब कॉपी में एंट्री करवाई तो मामले का खुलासा हुआ। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बुआन निवासी मुंशीराम ने बताया कि उसका सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में ब्रांच बुआन में केसीसी खाता है। जब उसने पिछले दिनों कॉपी पूरी करवाई तो पता चला कि खाते से 22 नवंबर 2022 से लेकर 9 जनवरी 2023 तक अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 2 लाख 49 हजार 993 रुपये निकाले हुए मिले। जिसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। उसने किसी को ओटीपी भी नहीं दिया है और न ही अंगूठा लगाकर कहीं से पैसे निकलवाए है। इस खाता का कोई एटीएम कार्ड भी नहीं है। किसी व्यक्ति ने धोखाधड़ी से पैसे निकाल लिए है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।