फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roads dug up in illegal colony being developed on three acres

Fatehabad News: तीन एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में उखाड़ीं सड़कें

Thu, 11 Sep 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 11 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Roads dug up in illegal colony being developed on three acres
भट्टूमंडी में अवैध काॅलोनी की सडक़ को जेसीबी से तोड़ते हुए स्त्रोत डीटीपी
भट्टूकलां। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की टीम ने वीरवार को बिजली घर के समीप बनी लगभग 3 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़ दिया। विभाग ने इस कॉलोनी पर यह तीसरी बार कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डीटीपी अधिकारी राजकीर्ति ने बताया कि भट्टूमंडी क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिस पर विभाग ने बुलडोजर चलाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिजरे में कटे किसी वैध रास्ते या पुश्तैनी जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, स्थानीय निवासी सूरजमल ने आरोप लगाया कि विभाग ने उनकी पुश्तैनी जमीन में शिजरे में कटे रास्ते पर बनी सड़क को जेसीबी से उखाड़ दिया, जो कि गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निजी वैध भूमि को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं। जिला नगर योजनाकार अधिकारी ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed