फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Road construction started in Model Town after eight years, Rs 1.18 crore will be spent

Fatehabad News: आठ साल बाद मॉडल टाउन में शुरू हुआ सड़क निर्माण, 1.18 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Sun, 24 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 24 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Road construction started in Model Town after eight years, Rs 1.18 crore will be spent
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में उखाड़ी गई सड़क संवाद
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन की जर्जर हो चुकी सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य आखिरकार आठ साल बाद शुरू हो गया है। नगर परिषद द्वारा करवाए जा रहे इस कार्य में कुल 1.75 लाख स्क्वायर फीट क्षेत्र में सड़क बनाई जाएगी, जिस पर करीब 1.18 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की शुरुआत सड़क की पुरानी परत को उखाड़ने से कर दी गई है। संबंधित एजेंसी का दावा है कि यह काम 15 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। नगर परिषद के अनुसार, सड़क निर्माण से पहले क्षेत्र का लेवलिंग कार्य किया जाएगा ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या न हो। इसके बाद सड़क पर बिटुमेन की नई परत बिछाई जाएगी। दो साल पहले इसको लेकर प्रस्ताव तैयार हुआ था लेकिन अब जाकर ये सिरे चढ़ा है।
विज्ञापन

-
अब तक दो बार भरे जा चुके थे गड्ढे
मॉडल टाउन की पिछली सड़क का निर्माण तत्कालीन प्रधान दर्शन नागपाल के कार्यकाल में हुआ था। लेकिन समय के साथ सड़क की हालत इतनी खराब हो गई कि जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। नगर परिषद द्वारा बीते एक साल में दो बार बिटुमेन से गड्ढे भरवाए गए, लेकिन बारिश के बाद सड़क फिर से खराब हो जाती थी। बारिश के बाद हालात जस के तस बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अस्पताल रोड और बस स्टैंड मार्ग भी बनेगा
नगर परिषद प्रशासन मॉडल टाउन में पुराने बस स्टैंड से लेकर अस्पताल रोड तक की सड़क का निर्माण भी करवा रहा है। इस मार्ग की हालत भी बेहद खराब है और यहां भी जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। पहले इस सड़क का प्रस्ताव सीएम घोषणा में शामिल था, लेकिन इसका लेवल ऊंचा होने की आशंका के चलते आपत्ति दर्ज की गई, जिससे प्रोजेक्ट रद्द हो गया था। अब नए सिरे से प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसके तहत विवादित स्थानों पर कटिंग कर उसी लेवल पर दोबारा सड़क बनाई जाएगी
---
1.75 लाख स्क्वायर फुट में होगा सडक़ निर्माण
मॉडल टाउन में अलग-अलग ब्लॉक बने हैं। नगर परिषद अधिकारियों की माने तो इसमें रिहायशी और कॉमर्शियल क्षेत्र शामिल हैं। ये क्षेत्र करीब 1.75 लाख स्क्वायर फुट में हैं। इस सड़क के निर्माण पर करीब 1.18 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।


-
मॉडल टाउन में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। फिलहला सड़क की परत उखाड़ने का काम चल रहा है। इसके बाद लेवल करवाया जाएगा ताकि जलभराव की स्थिति न रहे। फिर बिटुमेन की परत बिछाई जाएगी। करीब आठ साल बाद ये निर्माण हो रहा है और इससे लोगों को राहत मिलेगी।
- अर्जुन कटारिया, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed