{"_id":"63693dd93ac91350ef1c6106","slug":"remembering-the-electricity-water-bill-due-to-chaudhar-s-affair-fatehabad-news-hsr6465373144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधर की जंग: याद आया बिजली-पानी बिल 468 उम्मीदवारों ने भरा 23 लाख का बिजली बिल, 252 ने पानी बिल भरकर मांगी NOC","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधर की जंग: याद आया बिजली-पानी बिल 468 उम्मीदवारों ने भरा 23 लाख का बिजली बिल, 252 ने पानी बिल भरकर मांगी NOC
Tue, 08 Nov 2022 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 03:03 AM IST
सार
बिजली बिल भरने और एनओसी को लेकर सबसे ज्यादा भीड़ बिजली निगम कार्यालय में लग रही है। जिले में अब तक बिजली निगम 1871 लोगों को एनओसी जारी कर चुका है।
विज्ञापन
फतेहाबाद के बिजली निगम कार्यालय में बिजली बिल भरने के लिए लाइन में लगे नागरिक।
- फोटो : Fatehabad
विस्तार
फतेहाबाद में पंचायत चुनाव को लेकर जिला परिषद, ब्लॉक समिति, सरपंच और पंच पद के उम्मीदवार के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन पत्र के साथ अलग-अलग विभागों की एनओसी भी मांगी जा रही है। अगर किसी का बिल बकाया है तो वह नामांकन नहीं भर सकता है। चुनाव आयोग ने पानी और बिजली बिल को लेकर भी एनओसी मांगी है। एनओसी के चक्कर में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को बिल भरना भी याद आ गया है।
विज्ञापन
बिजली निगम और जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में बिल भरने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। इसका फायदा विभागों को हो रहा है। एनओसी के चक्कर में इनसे बकाया बिल की रिकवरी हो रही है।
विज्ञापन
468 उम्मीदवारों ने भरा 23 लाख बिजली बिल
बिजली बिल भरने और एनओसी को लेकर सबसे ज्यादा भीड़ बिजली निगम कार्यालय में लग रही है। जिले में अब तक बिजली निगम 1871 लोगों को एनओसी जारी कर चुका है। अधिकारियों की माने तो 468 उम्मीदवार अब तक 23 लाख 3 हजार रुपये बिजली बिल भर चुके हैं।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग से 252 उम्मीदवारों ने ली एनओसी
जनस्वास्थ्य विभाग की फतेहाबाद डिविजन में भी एनओसी लेने के लिए उम्मीदवारों की लाइन लगी हुई है। फतेहाबाद डिविजन की तरफ से अब तक 252 एनओसी जारी की जा चुकी है। पानी का तीन लाख रुपये बिल जनस्वास्थ्य विभाग को मिल चुका है।
बहू लड़ रही चुनाव, ससुर एनओसी निकलवाने में जुटा
पंचायत चुनाव में सरपंच, जिला परिषद सदस्य के लिए महिला उम्मीदवार भी मैदान में है। सरपंच, जिला परिषद वार्ड कई आरक्षित होने के चलते महिलाएं चुनाव मैदान में है। आरक्षित वार्ड होने के चलते कई लोगों का चुनाव लड़ने का सपना भी टूट चुका है, ऐसे में किसी ने अपनी पत्नी तो किसी ने बहू को चुनाव मैदान में उतार रखा है। एनओसी निकलवाने के लिए अब ससुर लाइनों में लगे हुए हैं। अहम बात यह है कि अगर महिला को एनओसी चाहिए और उसके नाम बिल नहीं है तो ससुर या पति के नाम बिल बकाया नहीं होना चाहिए।
हमारे पास जो आवेदन कर रहा है, जांच के बाद उन्हें एनओसी जारी की जा रही है। करीब तीन लाख रुपये पानी बिल की रिकवरी हो चुकी है। एनओसी को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी को परेशानी न हो सके। - दीपक कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
पंचायत चुनाव में एनओसी को लेकर उनके पास जो आवेदन आ रहे हैं, जांच के बाद प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। 468 लोगों ने 23 लाख रुपये बिजली बिल भरा है। निगम की तरफ से 1871 लोगों को एनओसी जारी हो चुकी है। - केडी बंसल, एसई, बिजली निगम