फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   red of income tax department in many industries

आयकर विभाग ने कई प्रतिष्ठानों में दी दबिश

Sat, 19 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sat, 19 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिनका नेतृत्व हिसार जोन के प्रधान आयुक्त वाईआर सैनी व संयुक्त आयकर आयुक्त भवानी शंकर ने किया। उधर रतिया में भी एक पेपर मिल पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक टीमें फर्मों का रिकार्ड कब्जे में लेकर खंगाल रही थी। आयकर विभाग की इस अचानक कार्रवाई से टोहाना व रतिया में हड़कंप मच गया। टोहाना में अनेक व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर चले गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा आयकर विभाग के  प्रधान आयकर आयुक्त वाई आर सैनी के निर्देशानुसार संयुक्त आयकर आयुक्त भवानी शंकर के नेतृत्व में हिसार, जींद, फतेहाबाद, भिवानी, सिरसा की टीमों ने दोपहर बाद से सिंबल रोड स्थित राईस मिल, रेलवे रोड़ स्थित दो प्लाईवुड दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की टीम ने राइस मील में रखे स्टाक की जांच की। आयकर अधिकारियों ने संबंधित फर्मों का रिकार्ड कब्जे में ले लिया। जिसमें बैंक खाते, रजिस्ट्रियां, गहने व लेन-देन का रिकार्ड शामिल रहा।


पता चला है कि उपरोक्त फर्मों ने अपनी सालाना आइटीआर में आय से कम आमदनी दिखाई थी। जिस कारण आयकर विभाग ने इन फर्मों को अपनी स्क्रूटनी में लेकर दबिश दी।

विभाग ने मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह से भी मदद ली। विभाग की टीम में सहायक आयकर आयुक्त जितेंद्र सिंह, आयकर अधिकारी ओमप्रकाश मुंजाल आदि उपस्थित थे।

रतिया संवाददाता के अनुसार रतिया में सिरसा के आयकर आयुक्त नितिन गर्ग के नेतृत्व में आयकर विभाग की टीम ने पेपर मिल पर छापा मारा।

सर्वे में अधिकारियों ने मिल के बैंक अकाउंट्स, रिकार्ड व जमीन-जायदाद के कागजात कब्जे में लेकर उनका मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed