{"_id":"66eb8547cec393a0a504da2f","slug":"red-lights-could-not-be-installed-at-bighad-chowk-and-ratia-chungi-for-6-years-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-122534-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बीघड़ चौक और रतिया चुंगी पर 6 साल से नहीं लग सकी लालबत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बीघड़ चौक और रतिया चुंगी पर 6 साल से नहीं लग सकी लालबत्ती
Thu, 19 Sep 2024 07:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के बीघड़ चौक पर वाहनों को गुजरते देखता पुलिसकर्मी।
फतेहाबाद। शहर में जलभराव, पानी निकासी के साथ ट्रैफिक जाम की भी समस्या प्रमुख रूप से है। शहर में कई जगह ऐसी हैं जहां पर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए ट्रैफिक लाइट लगाने की जरूरत है। इनके न लगी होने से वाहन चालक जल्दबाजी के चक्कर में जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं।
शहर के सबसे व्यस्त चौकों में शामिल बीघड़ चौक व रतिया चुंगी की स्थिति काफी खराब है। यहां पर लालबत्ती लगाने का प्रस्ताव पिछले छह साल से भी सिरे नहीं चढ़ सका है। सबसे पहले नगर परिषद के पूर्व प्रधान दर्शन नागपाल ने इन दोनों चौराहों पर लालबत्ती लगाने का प्रस्ताव 2018 में रखा था। इसके बाद प्रधान दर्शन नागपाल का कार्यकाल समाप्त हो गया।
उसके बाद यह प्रस्ताव पास होने का अभी तक लोगों को इंतजार है। रोजाना 24 घंटे में 20 बार से भी ज्यादा इन दोनों जगहों पर जाम लगता है। सुबह व दोपहर के समय स्कूल बसों के कारण जाम तो हर कार्य दिवस में लगता है। शाम के समय वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण भी जाम की स्थिति रहती है। इस कारण आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी होती है। वहीं, दुकानदारों व लोगों की मांग है कि इस चौक पर भी पुलिस पोस्ट व लालबत्ती लगाई जाए।
विज्ञापन
प्रधान ने पहली बैठक में रखा था प्रस्ताव
- शहर के सबसे व्यस्त चौकों में शामिल बीघड़ चौक व रतिया चुंगी पर लालबत्ती लगाने का काम ठंडे बस्ते में चल रहा है। नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र खिंची जब प्रधान चुनकर आए थे। तब पहली बैठक हुई थी, तब उन्होंने बीघड़ चौक व रतिया चुंगी पर लालबत्ती लगाने के लिए प्रस्ताव रखा लेकिन उसके बाद से प्रधान-उपप्रधान विवाद के कारण यह कार्य पूरा नहीं हुआ पाया।
कई सालों से सुन रहे हैं कि बीघड़ चौक पर यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए लालबत्ती लगाई जाएगी लेकिन शहरवासी काफी समय से इंतजार कर रही है कि कभी यह लालबत्ती लगे और यातायात व्यवस्था में सुधार हो। -योगेश शुक्ला, स्थानीय दुकानदार।
फतेहाबाद के बीघड़ चौक पर रोजाना जाम रहता है। पुलिस के कर्मचारी जब तक खड़े रहते हैं तब तक ट्रैफिक व्यवस्था सही रहती है जैसे ही वह थोड़ा सा साइड में होते हैं तो यातायात व्यवस्था फिर से खराब हो जाती है। -सन्नी भाटिया, स्थानीय दुकानदार।
कुछ दुकानदारों ने बीघड़ चौक पर अतिक्रमण किया हुआ है। इस कारण भी जाम लगता है। बाजार की तरफ जाने वाली सड़क भी काफी तंग है। जिस कारण वाहन चालक जाम में फंस जाते हैं। वहीं बीघड़ रोड पर ऑटो चालक व बसों के कारण भी दिक्कत होती है। - जुगल आनंद, स्थानीय दुकानदार।
अस्पताल व बैंकों के पास खुद की पार्किंग व्यवस्था नहीं है, रोजाना सैकड़ों लोग इन बैंकों व अस्पतालों में आते हैं, पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण चालक सड़क पर ही वाहनों को खड़ा करके चले जाते हैं।
- काकू, स्थानीय दुकानदार