फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Reaching home in 10 minutes, open the gate

घटना से पहले पत्नी ने किया था फोन, ठेकेदार बोला- 10 मिनट में घर पहुंच रहा, गेट खोल दो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Reaching home in 10 minutes, open the gate
10 मिनट में घर पहुंच रहा, गेट खोल दो
विज्ञापन

घटना से पहले पत्नी ने किया था फोन, ठेकेदार बोला-
शराब ठेकेदार की 15 गोलियां मारकर हत्या करने का मामला
तीन साल पहले हुई थी शादी, डेढ़ साल का है मासूम बच्चा
फोटो 3बी
विकास छिंपा
भूना। गांव खासा पठाना के सरपंच प्रतिनिधि के भाई एवं ठेकेदार पंकज कुमार अरोड़ा के पास हमले से दस मिनट पहले ही उनकी पत्नी नेहा ने फोन किया था। पत्नी ने पूछा था कि कितनी देर में घर आओगे। जिस पर पंकज ने बताया कि वह ऑफिस से चल पड़ा है और 10 मिनट में घर पहुंच जाएगा। इसलिए घर का मुख्य गेट खोल दो। मगर कुछ देर बाद ही परिवार के पास पंकज पर हमले की सूचना पहुंच गई। ठेकेदार के पिता सोमनाथ ने अपने जवान बेटे को लहूलुहान देखा तो वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। पंकज के ससुर गांव भोडिया खेड़ा निवासी अशोक कुमार रुखाया ने बताया कि उसकी बेटी नेहा की शादी तीन साल पहले गांव खासा पठाना के पंकज कुमार अरोड़ा के साथ हुई थी। दोनों का डेढ़ साल का मासूम बेटा भी है। संवाद
चार दिन पहले भी बाइक सवारों ने किया था पीछा, नहीं लिया गंभीरता से
पंकज के ससुर अशोक रुखाया ने बताया कि चार दिन पहले भी उनके दामाद पंकज का हेलमेट पहने हुए बाइक सवारों ने पीछा किया था। मगर उसको गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने भूना में ऑफिस के बाहर पहले पूरी तरह से रेकी करके वारदात को अंजाम दिया है। कार के लेफ्ट दिशा में दोनों टायरों में हवा गायब मिली है। सड़क पर बीचोंबीच ट्रक क्यों खड़ा हुआ था और उसकी दोनों लाइटों की तेज रोशनी चालू क्यों थी। ट्रक और हमलावरों की कोई आपसी तालमेल एवं साजिश तो नहीं थी।
विज्ञापन

आधा दर्जन से अधिक गांवों में है शराब के ठेके
गांव खासा पठाना की सरपंच सुनीता अरोड़ा के पति राजेश उर्फ राजा व उसके देवर पंकज कुमार के भूना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक शराब के ठेके हैं। ठेकेदारी में दोनों ही भाईयों का तालमेल क्षेत्र में अच्छा एवं रसूखदार रहा है। ठेकेदार राजा पिछले 15 वर्षों से भी अधिक समय से शराब ठेकेदारी के धंधे से जुड़े हुए हैं। गत वर्ष नाढोड़ी के ठेके पर भांभू गैंग के दो युवकों ने तोड़फोड़ कर दी थी, लेकिन फिर भी पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूना क्षेत्र में बदमाशों की बढ़ रही है गुंडागर्दी, लोग दहशत में
भूना क्षेत्र में एक बार पुन: आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, इसलिए लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। पिछले पांच महीनों में आधा दर्जन से अधिक फायरिंग की घटनाएं हो चुकी है। जिनमें चार वारदात शराब ठेकेदारों पर हुई है। इसी साल 27 मई को गांव गोरखपुर के शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा को बदमाशों ने गोली मार दी थी। जबकि उन पर 8 सितंबर को पुन: चार बदमाशों ने फायरिंग की। इससे वह घायल हो गए थे। 21 सितंबर को गांव नाढोड़ी के शराब ठेकेदार रामनिवास पर फायरिंग की गई थी। मगर संयोगवश ठेकेदार बाल-बाल बच गए थे। किशनलाल-भजनलाल पेट्रोल पंप पर एक अक्तूबर की देर रात को चार बदमाशों ने लूटपाट, फायरिंग व तोड़फोड़ की और कार में डीजल डलवाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed