फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ravidas temple, protest, ratia, fatehabad

श्री गुरु रविदास जी महाराज का मंदिर गिराए जाने के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 14 Aug 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
ravidas temple, protest, ratia, fatehabad
जाम लगाकर बेठे संगठनों के लोग - फोटो : Fatehabad
रतिया। श्री गुरु रविदास जी महाराज का मंदिर गिराए जाने के विरोध में मंगलवार को रविदास समाज के हजारों लोगों ने शहर में एकत्रित होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों ने संजय गांधी चौक में जाम लगाकर जमकर नारेबाजी व बाद में नायब तहसीलदार गोपीचंद के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन के दौरान हजारों की संख्या में लोगों के सड़कों पर आने से कई जगहों पर जाम लग गया। जाम में अनेक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में गुरु रविदास सभा रतिया, डॉ. बीआर आंबेडकर सभा रतिया, श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी एमपी सौतर, श्री गुरु रविदास कमेटी लुठेरा, श्री गुरु रविदास सभा सरदारेवाला, श्री गुरु रविदास सेवा समिति रताखेड़ा, गुरु रविदास मंदिर कमेटी नंगल, गुरु रविदास कमेटी भिरडाना, गुरु रविदास कमेटी कंवलगढ़, गुरु रविदास कमेटी हड़ौली, गुरु रविदास कमेटी बादलगढ़, गुरु रविदास कमेटी बबनपुर, गुरु रविदास मंदिर कमेटी लाली, गुरु रविदास मंदिर कमेटी अलीका, गुरु रविदास कमेटी नागपुर, संत शिरोमणि रविदास कमेटी भूंदड़वास, भगत सिंह नौजवान सभा रतिया, भीम आर्मी रतिया, भीम आर्मी एकता मिशन, बहुजन समाज पार्टी सहित अनेक संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर अनेक प्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के तुगलकाबाद में लगभग 13 बीघा जमीन में गुरु रविदास जी महाराज का मंदिर, विश्रामधाम, जोहड़ व बावड़ी आदि बनी हुई है। सरकार की गलत नीतियों व तुष्टीकरण और समस्त अनुसूचित जाति के प्रति नफरत की वजह से समस्त समाज को मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के लिए ऐसे फैसले करवाते हैं। जिसका समस्त समाज निंदा करता है। समाज सरकार को चेतावनी देता है कि ऐसी ओछी हरकतों से बाज आएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप करके सरकार को दिशा निर्देश दें कि इस पवित्र ऐतिहासिक मंदिर को गिराकर समाज की आस्था से जो खिलवाड़ किया है उसे बहाल किया जाए तथा मंदिर, जोहड़ व दूसरे धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण करवा कर मंदिर की गरिमा को बनाए रखने के दिशा-निर्देश दे। इस दौरान प्रतिनिधियों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री व दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक जरनैल सिंह, जगजीत फौजी, अंग्रेज लाली, हरपाल ग्रोहा, अनिल लाली, गुरदास, जगसीर सिंह, मुकेश, देसराज, अजमेर सिंह, केवल सिंह, रुप सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed