फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rain wreaks havoc in Ratia, child, woman killed

रतिया में बारिश बनी कहर, बच्चे व महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rain wreaks havoc in Ratia, child, woman killed
मकान की छत गिरने से दबा घर का सामान। - फोटो : Fatehabad
रतिया में बारिश बनी कहर, बच्चे व महिला की मौत
विज्ञापन

पशु बाड़े की दीवार के नीचे दबने से महिला और 12 साल के बच्चे की बारिश के पानी में डूबने से मौत
फोटो 05 व 04
संवाद न्यूज एजेंसी
रतिया। क्षेत्र में तीन दिन हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। गांव नागपुर में रविवार को खेतों में जमे पानी में गिरकर डूबने से 12 साल के बच्चे व गांव रत्ताखेड़ा में शनिवार देर रात दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। वहीं गांव ढाणी में पांच मकानों की छत गिरी है।एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के सात लोग घायल हुए हैं। जिनमें दो को रेफर किया गया है।
बता दें कि शनिवार को हुई भयंकर बारिश के कारण दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर गांव रत्ताखेड़ा में 30 वर्षीय महिला प्रियंका बिश्नोई की मौत हो गई। शहर पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक महिला प्रियंका के पति देवीलाल के बयानों पर प्राकृतिक आपदा के दौरान हादसे में जान जाने के मामले में कार्रवाई की है। महिला के पति देवी लाल बताया कि वह शहर में पेस्टिसाइड की दुकान चलाता है। शनिवार देर शाम को उसकी पत्नी प्रियंका घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी और जैसे ही वह गली से गुजर रही थी तो पशुओं के बाड़े की करीब 20 फुट ऊंची दीवार उसकी पत्नी पर आ गिरी। उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र के गांव नागपुर में पानी में डूबने से गांव के ही 12 वर्षीय बच्चे भरत सिंह की मौत हो गई। ड्राइवरी का काम करने वाले गांव निवासी नरेेश कुुमार का बेटा भरत सिंह रविवार को अपने साथियों के साथ साइकिल पर घूमने के लिए गया था। नकटा रोड पर भारी मात्रा में पानी जमा था। भरत व उसके साथी जब वहां गए तो पांव फिसलने से भरत पानी में जा गिरा और नीचे मिट्टी में धंसने लगा। उसके दोस्तों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे नहीं निकाल पाए और भरत पानी में डूबता चला गया। उसके साथी भागकर गांव आए और इसकी सूचना परिजनों को दी। जब तक परिजन वहां पहुंचते भरत पानी में डूबने के कारण दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के सात सदस्य घायल
गांव स्कूल ढाणी में बारिश के कारण पांच मकानों की छत गिर गई और एक मकान की छत के नीचे दबने से एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को गांव स्कूल ढाणी में ओमप्रकाश का परिवार अपने घर में सोया हुआ था, जिसमें ओम प्रकाश की पत्नी काली बाई सहित परिवार के सदस्य सुनीता, रिंकू, प्रवीन, गग व वीनू इत्यादि मकान में सोए हुए थे। रतिया में शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण ओमप्रकाश के मकान की छत गिर गई और परिवार के सभी सदस्य छत के मलबे के नीचे दब गए। पड़ोसियों ने छत गिरने की आवाज सुनी तो वह भी भागकर ओमप्रकाश के मकान में पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकाला और सभी घायलों को रतिया के नगारिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ओमप्रकाश व एक अन्य को हाई सेंटर रेफर किया गया है। इसके अलावा स्कूल ढाणी में ही मदनलाल, चिंदो बाई, नीरू राम तथा एक अन्य व्यक्ति के मकान की भी छत गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed